Move to Jagran APP

पालमपुर के सुग्घर में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव बरामद, पति गिरफ्तार

नगर निगम वार्ड नंबर पांच सुग्घर में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में अन्य राज्य की महिला का शव बरामद किया है। पड़ोसी के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:10 PM (IST)
पालमपुर के सुग्घर गांव में मिहला की मौत के बाद पति गिरफ्तार। प्रतीकात्मक

पालमपुर, संवाद सहयोगी। नगर निगम वार्ड नंबर पांच सुग्घर में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में अन्य राज्य की महिला का शव बरामद किया है। पुलिस व फारेंसिक टीम धर्मशाला ने घटनास्थल में दौरा करवाकर कुछ साक्ष्य जुटाए है। पड़ोसी के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान रिंकी देवी (25) पत्नी नगेंद्र कुमार यादव निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है।

loksabha election banner

रिंकी अपने पति नगेंद्र के साथ मजदूरी करती थी और उनके दो बच्चे भी हैं। सुग्घर में दोनों परिवार समेत किराये में मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अकसर झगड़ा करते रहते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नौ जून को भी पति-पत्नी में मारपीट हुई थी। इसके बाद पड़ोसी ने ही घायल महिला को क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। इसके बाद महिला की हालत में सुधार आ रहा था। शुक्रवार को भी पड़ोसी ने पति-पत्नी में झगड़ा होने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोपित नगेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों निजी अस्पताल में उपचार के बाद महिला का स्वास्थ्य सुधार हो रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने अचानक दर्द की शिकायत की। इस पर उन्होंने पड़ोसी को एंबुलेंस बुलाने का आग्रह किया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। डीएसपी पालमपुर अमित कुमार शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पति को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शराब पीने से मना करने पर पति ने लगाया फंदा

गगल के साथ लगते सलांगड़ी गांव में में शराब पीने से मना करने पर पति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। गगल पुलिस थाना के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि पंजाब के राजपुरा का रहने वाला 37 वर्षीय जॉन सलागड़ी में 10-12 साल से परिवार सहित रहता था। जॉन की पत्नी निम्मो देवी अकसर उसे शराब छोडऩे को कहती थी। घटना वाली रात भी वह इसी बात को लेकर अपने बच्चों के साथ इसी गांव में रह रही बहन शकुंतला देवी के घर चली गई थी। जब वह सुबह वापस आई तो पति को पंखे के साथ लटका हुआ पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.