विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express में सवा पांच घंटे में करें दिल्‍ली से ऊना का सुहाना सफर, इन मंदिरों तक आसानी से पहुंचेंगे

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 13 Oct 2022 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 03:21 PM (IST)

Vande Bharat Express Train Una Himachal हिमाचल का नाम सुनते ही सर्पीली सड़कों पर रेंगते वाहनों की याद आती है ...और पढ़ें

130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शिवालिक की पहाड़ियों से गुजरेगी।
130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शिवालिक की पहाड़ियों से गुजरेगी।

ऊना, सतीश चंदन। Vande Bharat Express Train Una Himachal, हिमाचल का नाम सुनते ही सर्पीली सड़कों पर रेंगते वाहनों की याद आती है, लेकिन अब हवा में बातें करने वाली 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शिवालिक की पहाड़ियों से गुजरेगी। रोमांच के इस सफर की शुरुआत शिवालिक की पहाड़ियों से घिरे ऊना जिले से होगी। बेशक यह ट्रेन कांगड़ा जिले से महज कुछ किलोमीटर की दूरी तक ही चलेगी लेकिन इसकी गूंज पूरे हिमाचल में रहेगी। यानी इसका असर हिमाचल की आर्थिकी के साथ पर्यटन को भी संबल प्रदान करेगा।

दस होगी ट्रेन की संख्‍या

दिल्ली ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन से यहां कुल ट्रेनों की संख्या 10 हो जाएगी। तेज गति की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन से ऊना सहित प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीरवार को इस ट्रेन का तोहफा हिमाचल को देंगे।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express Train: सवा पांच घंटे में पहुंचेंगे हिमाचल से दिल्‍ली, पीएम कल ऊना में दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना हमीरपुर रेल लाइन की भी सौगात

इसके अलावा पीएम मोदी ऊना से हमीरपुर रेल लाइन का भी शिलान्यास करेंगे। जब यह रेलवे ट्रेक आकार लेगा तो उसके बाद इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इससे हमीरपुर सहित अन्य जिलों के लिए भी यातायात सुगम हो जाएगा। यहां ऊना जिला व कांगड़ा जिला के लोगों को लोगों को सफर की सुविधा मुहैया होगी।

इन मंदिरों से सुगम होगी कनेक्टिविटी

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का सबसे अधिक फायदा देश व विदेश से आने वाले वाले पर्यटकों को होगा। जो हर साल धार्मिक स्थलों में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि इस ट्रेन का जुड़ाव अंब अंदोरा रेलवे स्टेशन से ऊना-नंगल मुख्य ट्रैक के साथ जुड़ेगा। श्रद्वालुओं के लिए ऊना जिला व कांगड़ा व हमीरपुर के धार्मिक स्थलों जिसमें विश्व प्रसिद्व माता चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा बड़भाग सिंह, माता श्री ज्वालामुखी, श्री बगुलामुखी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, कांगड़ा समेत कांगड़ा जिला में पड़ते प्रसिद्व धार्मिक स्थलों में माथा टेकने के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं।

अंब-अंदोरा से धार्मिक स्थलों की दूरी

  • अंब से माता चिंतपूर्णी मंदिर: 21 किलोमीटर
  • अंब से माता श्री ज्वालामुखी: 38 किलोमीटर
  • अंब से श्री बगुलामुखी मंदिर: 47 किलोमीटर
  • अंब से श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, कांगड़ा: 71 किलोमीटर
  • ऊना से बाबा बड़भाग सिंह: 9 किलोमीटर
  • अंब से दियोट सिद्व बाबा बालक नाथ: 33 किलोमीटर
  • अंब से श्री बगुलामुखी मंदिर: 47 किलोमीटर
  • ऊना से दियोट सिद्व बाबा बालक नाथ: 63 किलोमीटर

ऊना से तीन ट्रेनों का चलने का समय

  • जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन: ऊना से सुबह 05.05 बजे चलकर दिल्ली में 11.55 बजे पहुंचाती हैं। 385 किलोमीटर सफर 6.50 घंटे लगते हैं।
  • हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन: दाैलतपुर चौक से रात 08.20, ऊना से 9.15 चलकर सुबह 5.30 पर दिल्ली पहुंचती हैं। 414 किलोमीटर आठ घंटे 40 बजे लगते हैं।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: अंब अंदौरा से दिल्ली दोपहर 01 बजे चलकर 5.30 पर पहुंचेगी।

ऊना व दौलतपुर चौक-अंब अंदोरा से तीन ट्रेनों का किराया

  • जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन: ऊना से दिल्ली: 185, 620
  • हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन: दाैलतपुर चौक से दिल्ली: 290, 695, 985, 1645
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: अंब अंदोरा से 245, 600, 950,1585

यह भी पढ़ें: PM Himachal Visit: वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन सहित हिमाचल को आज ये 5 उपहार देंगे मोदी, चुनावी जोश भी भरेंगे