विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्‍सप्रेस में सवा पांच घंटे में पहुंचेंगे ऊना से दिल्‍ली, देखिए टाइमिंग

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 12 Oct 2022 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2022 03:29 PM (IST)

Vande Bharat Express Train Una प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वीरवार को हिमाचल को बड़ी सौगात देंगे। पीएम चौथी वंदे भारत ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऊना से वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऊना से वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाएंगे।

ऊना, जागरण संवाददाता। Vande Bharat Express Train Una, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वीरवार को हिमाचल को बड़ी सौगात देंगे। पीएम चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिला ऊना के अंब अंदौरा से दाेपहर एक बजे व नई दिल्ली से सुबह करीब 5:50 पर नई दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन अंबाला और चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना आएगी। ऊना से दिल्‍ली का सफर करीब सवार पांच घंटे में तय होगा। रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलेगी। नई दिल्ली के बाद उसका पहला स्टेशन अंबाला होगा, जहां पर या ट्रेन 8:00 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। 

8.40 बजे पहुंचेंगी चंडीगढ़

सुबह 8:40 पर वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट के हॉल्ट के बाद यह नंगल डैम के लिए रवाना होगी। नंगल डैम से यह गाड़ी सुबह 10:07 पर चलेगी और 10:34 पर ऊना पहुंचेगी। ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव महज 2 मिनट का होगा, जिसके बाद ये 10:36 पर अंब-अंदौरा के लिए निकल जाएगी। यह ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन अंब-अंदौरा में सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Bulk Drug Park: केंद्र ने जारी किए 300 करोड़, पीएम मोदी करेंगे शिलान्‍यास, 30000 को मिलेगा रोजगार

ऊना के अंब अंदौरा से एक बजे होगी वापसी

अंब अंदौरा से ठीक बाद दोपहर 1:00 बजे यह नई दिल्ली के लिए अपना सफर शुरू करेगी। दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए दोपहर 1:21 पर यह ऊना पहुंचेगी और 2 मिनट के हॉल्ट के बाद यह नंगल के लिए रवाना होगी। दोपहर 1:43 पर नंगल पहुंचने के बाद करीब 10 मिनट का ऑपरेशनल हॉल्ट (जल आपूर्ति) करने के बाद दोपहर 1:53 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 3:25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। जबकि 5 मिनट के ठहराव के बाद अंबाला के लिए रवाना होगी। अंबाला में वंदे भारत एक्सप्रेस शाम करीब 4:13 पर पहुंचने के बाद 2 मिनट का ठहराव लेते ही 4:15 पर नई दिल्ली के लिए आगे बढ़ेगी। जबकि यह ट्रेन नई दिल्ली में सांय 6:25 बजे पहुंचेगी।

ऊना से अंब तक कम रहेगी रफ्तार

वंदे भारत ट्रेन 16 कोच के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन अंब-अंदौरा से ऊना, नंगल व चंड़ीगढ़ तक 110 किलोमीटर प्रति घंटा और अंबाला में बड़ी रेललाइन पर दिल्ली के लिए 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी। ऊना से अम्ब-अंदौरा के लिए इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अभी रेलवे विभाग की ओर से ऊना जिले में आठ ट्रेन चलाई जा रही हैं। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से इनकी संख्या नौ हो जाएगी। जिले से चल रही ट्रेन दौलतपुर चौक से वाया ऊना-नंगल होकर साबरमती, दिल्ली, व अंबाला तक जाती हैं।

ये होंगी सुविधाएं

वदे भारत ट्रेन में आटोमेटिक दरवाजे व एयर कंडीशनर कोच व घूमने वाली कुर्सी है। इस कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो शौचालय हैं। उत्तर रेलवे के डीआरएम मंदीप सिंह ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन को चलाने से पहले ट्रायल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चुनाव से पहले भाजपा नहीं कांग्रेस ने बदल दिया यह रिवाज, सरकार के खिलाफ नहीं सौंपी गई चार्जशीट