विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palampur News: खुशखबरी! पालमपुर में भी अब होगा BDO Office, मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी

Published: Fri, 09 Feb 2024 10:35 PM (IST)

BDO Office in Palampur हिमाचल प्रदेश के पालमपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब पालमपुर में भी बीडीओ ऑफिस होगा। मंत्रिमंडल ...और पढ़ें

अब पालमपुर में भी बीडीओ ऑफिस होगा (फाइल फोटो)
अब पालमपुर में भी बीडीओ ऑफिस होगा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पालमपुर। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में खंड विकास कार्यालय से वंचित विधानसभा पालमपुर को स्वतंत्र विकास खंड की सौगात मिली है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा सरकार के समय खोले गए बीडीओ कार्यालय को कांग्रेस सरकार द्वारा डिनोटिफाइ किया गया था। परिसीमन के बाद पालमपुर विधानसभा के तहत खंड विकास कार्यालय के सुलह विधानसभा क्षेत्र में चले जाने से पालमपुर खंड विकास कार्यालय से वंचित हो गया था।

हालांकि निकटवर्ती विधानसभा सुलह में भवारना और भेड़ू महादेव तथा जयसिंहपुर में पंचरुखी और लंबागांव दो-दो खंड विकास कार्यालय हो गए, लेकिन पालमपुर विस का खंड विकास कार्यालय छिन जाने से यह विधानसभा खंड विकास कार्यालय विहीन हो गई थी। अब मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने से पालमपुर को भी अपना स्वतंत्र विकास खंड मिल गया है।

पांच पंचायतें बैजनाथ खंड विकास कार्यालय से मिलाई गईं

इससे पहले पालमपुर विधानसभा के लोग बैजनाथ, पंचरुखी और भवारना विकास खंडों पर निर्भर थे। खंड विकास कार्यालय पालमपुर के सृजन में 24 पंचायतें भवारना, सात पंचायतें पंचरुखी तथा पांच पंचायतें बैजनाथ खंड विकास कार्यालय से मिलाई गईं हैं। अब खंड विकास कार्यालय पालमपुर में कुल 36 पंचायतें होंगी।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: हिमकेयर या आयुष्मान! हेल्थ कार्ड बनवाने से पहले पढ़ लें ये खबर वरना इमरजेंसी में आ सकती है बड़ी दिक्कत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था शुभारंभ

गौर रहे कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल में 12 सितंबर 2022 में पालमपुर को स्वतंत्र खंड विकास कार्यालय देकर स्वयं तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभारंभ किया था तथा विकास खंड अधिकारी सहित स्टाफ की तैनाती की गई थी।

संयुक्त कार्यालय परिसर के साथ रिक्त भवन में लगभग तीन माह तक बीडीओ कार्यालय का संचालन हुआ। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्तासीन होते ही पूर्व सरकार की ओर से मंजूर बीडीओ कार्यालय सहित सभी परियोजनाओं को डिनोटिफाई कर दिया।

यह भी पढ़ें: Shimla: CM सुक्‍खू ने ज्‍वालामुखी को दी करोड़ों की सौगात, लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' की रखी आधारशिला

मंजूरी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल

अब लगभग डेढ़ साल के अंतराल बाद प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर को स्वतंत्र खंड विकास कार्यालय की मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया। उन्होंने प्रथम विधानसभा सत्र से लेकर लगातार मांग रखी थी। अब मंत्रिमंडल में स्वतंत्र खंड विकास कार्यालय की मंजूरी का पालमपुर वासी स्वागत करते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र खंड विकास कार्यालय में स्टाफ और अन्य सुविधाएं सृजित कर चालू किया जाए।