विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla: CM सुक्‍खू ने ज्‍वालामुखी को दी करोड़ों की सौगात, लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' की रखी आधारशिला

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Thu, 08 Feb 2024 09:05 PM (IST)

सीएम सुक्‍खू ने आज ज्‍वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को 205 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित की हैं। इसके साथ ही लगभग ...और पढ़ें

लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' की रखी आधारशिला
लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' की रखी आधारशिला

पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने ज्‍वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को 205 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित की हैं। इसके साथ ही लगभग ग्‍यारह परियोजनाएं और शामिल हैं।

एक आवासीय देखभाल गृह भी परियोजनाओं में शामिल

इन परियोजनाओं में अनाथों और निराश्रितों के लिए 92 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक आवासीय देखभाल गृह शामिल है। इसके लिए सुक्‍खू ने निर्वाचन क्षेत्र की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान आधारशिला रखी।

लोगों से बातचीत कर जानीं शिकायतें

मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू ने कहा कि लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' आधुनिक आवासीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह परिसर मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों के लिए स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ों रुपए की सौगात देंगे सीएम सुक्खू, लुथान में सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का करेंगे शिलान्यास

इन परियोजनाओं का रखा नींव पत्‍थर

साथ ही गर्ल्स स्कूल ज्वालामुखी में 2 करोड़ 12 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण, चार करोड़ 18 लागत की लागत से खारा नाला तटीकरण कार्य का शिलान्यास व ज्वालामुखी में 2 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग के निरीक्षण भवन का नींव पत्थर रखा।

यह भी पढ़ें: JP Nadda: कांगड़ा देवी मंदिर में नड्डा ने की पूजा-अर्चना, बीजेपी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का धर्मशाला दौरे का दूसरा दिन

इस बीच सुक्‍खू ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंब-पठियार में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की भी अध्यक्षता की और लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें जानीं।