विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ों रुपए की सौगात देंगे सीएम सुक्खू, लुथान में सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का करेंगे शिलान्यास

Published: Thu, 08 Feb 2024 09:08 AM (IST)

Himachal हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों ...और पढ़ें

Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ो रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम सुक्खू
Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ो रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम सुक्खू

HighLights

  1. सीएम आज ज्वालामुखी में करेंगे विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन
  2. पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भी भाग लेंगे
  3. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी। (CM Sukhu Jwalamukhi Visit Today) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही अंब पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

नौ करोड़ 32 लाख की लागत से बना है सुखाश्रय आदर्शन ग्राम परिसर

सुक्खू आठ फरवरी को 11.55 बजे लुथान में नौ करोड़ 32 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12.30 बजे अंब पठियार में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 27 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना का शिलान्यास, भड़ोली तथा ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए 5 करोड़ नब्बे लाख की लागत से निर्मित होने वाले नौ नलकूपों के कार्य का शिलान्यास, बानुए-दा-खूह में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन का नींव पत्थर भी रखेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे सीएम सुक्खू

इसके अलावा 38 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। डिग्री कालेज ज्वालामुखी ((CM Sukhu Jwalamukhi Visit Today) ) में सात करोड़ 81 लाख से निर्मित होने वाले हाल का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद अंब पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इसके उपरांत पांच करोड़ 49 लाख की लागत से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही गर्ल्स स्कूल ज्वालामुखी में 2 करोड़ 12 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण, चार करोड़ 18 लागत की लागत से खारा नाला तटीकरण कार्य का शिलान्यास व ज्वालामुखी में 2 करोड़ 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग के निरीक्षण भवन का नींव पत्थर रखेंगे।

यह भी पढ़ें- Kinnaur: चौथे दिन भी नहीं मिला तमिलनाडु का लापता व्यक्ति, 4 फरवरी को सतलुज नदी में गिरा था

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: 'कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया', जयराम ठाकुर ने बोला हमला