विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया', जयराम ठाकुर ने बोला हमला

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Thu, 08 Feb 2024 05:56 AM (IST)

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस साल में कांग्रेस ने सिर्फ देश ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला (फाइल फोटो)
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के हर झूठ को लोकसभा और राज्य सभा में बेनकाब कर दिया : जयराम ठाकुर
  2. पिछले दस साल में बढ़े 20 सरकारी उपक्रम, कांग्रेस बोली रही है पीएसयू हुए कम
  3. इंडी गठबंधन वाले एक एक करके कर रहे हैं कांग्रेस से किनारा

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे दस साल से सिर्फ देश के लोगों से झूठ बोलने का काम कर रही है।

दस साल से प्रधानमंत्री के साथ तथ्यहीन अनर्गल बातें कर रही है। प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के हर झूठ को बेनकाब करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 400 पार का लक्ष्य रख दिया है।

जयराम ने पीएम मोदी को लेकर ये कहा

इस बार बीजेपी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोकसभा के चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पिछली बार से भी कम सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोक सभा और राज्य सभा में कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ को बेनकाब करते करते हुए दो कार्यकाल में देश में हुए विकास के बारे में बताया और भविष्य के विकास की रूपरेखा खींचीं।

प्रधानमंत्री ने पिछले दस साल में हुए ऐतिहासिक विकास को आँकड़ों के साथ रखा। जिस पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा जवाब देते नहीं बना। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल में देश के पीएसयू की संख्या में इजाफा हुआ। 2014 में देश में कुल 234 पीएसयू थे दस साल के कार्यकाल में 254 पीएसयू हैं।

कांग्रेस पर बोला हमला

आज के पीएसयू रिकॉर्ड रिटर्न दे रहे हैं। निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा हैं। पहले पीएसयू का नेट प्रॉफिट साल सवा लाख करोड़ था दस साल में यह नेट प्रॉफिट बढ़कर ढाई लाख करोड़ का हो गया है।

दस साल में सरकारी उपक्रम भी बढ़े हैं और उनका प्रॉफिट भी। इसी तरह पिछले दस सालों में देश की सूरत बदल गई है लेकिन कांग्रेस कुछ देखना नहीं चाहती है।