यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JP Nadda: कांगड़ा देवी मंदिर में नड्डा ने की पूजा-अर्चना, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का धर्मशाला दौरे का दूसरा दिन
JP Nadda बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कांगड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कांगड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन से कांगड़ा दौरे पर हैं। पहले भी नड्डा प्रदेश के अन्य संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कांगड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH | Himachal Pradesh: BJP National President JP Nadda offers prayers at Kangra Devi Temple in Kangra. pic.twitter.com/HR8TKhVI7H
— ANI (@ANI) February 4, 2024
राहुल गांधी पर साधा था निशाना
नड्डा ने कल धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। मौसम खराब होने के बावजूद भी कार्यकर्ता नड्डा के कार्यक्रम में शामिल हुए इस पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार भरा हुआ है। साथ ही भाजपा की उपलब्धियां भी गिनवाई।
