Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पीएम मोदी ने कुल्‍लू दशहरा कार्यक्रम को बताया यादगार, हिमाचल का धन्‍यवाद कर शेयर किया यह वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 12:49 PM (IST)

    Narendra Modi Himachal Visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि हिमाचल के अपने एक दिवसीय दौरे को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक व यादगार बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम के दौरान।

    मंडी, हंसराज सैनी। Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि हिमाचल के अपने एक दिवसीय दौरे को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक व यादगार बताया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। मोदी ने एम्स बिलासपुर के दौरे, लुहणू मैदान की रैली व अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की रथयात्रा व भगवान रघुनाथ के दर्शन का वीडियाे ट्वीट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    300 से अधिक देवी-देवता से सुख समृद्धि की कामना

    मोदी ने बुधवार को 1470 करोड़ की लागत से बने एम्स का लोकार्पण कर इसे प्रदेश की जनता को समर्पित किया था। लुहणू मैदान में रैली के बाद कुल्लू के सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव पर निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लिया था। भगवान रघुनाथ जी की पूजा अर्चना कर रथ खींचा था। उत्सव में भाग लेने वाले करीब 300 से अधिक देवी-देवताओं से देश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की थी।

    देव संस्‍कृति को देख हो गए भाव विभोर

    दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकली रथयात्रा व यहां की देवसंस्कृति को देख मोदी भावविभोर हो गए थे। करीब 16 मिनट तक इस नजारे को खड़े होकर अपने मन मस्तिष्क में स्मृति के रूप में संजाेया था। उनकी इस उदारता को देख लोग भी दंग रह गए थे।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हिमाचल की देवनीति को बताया राजनीति के लिए बड़ी सीख, कुल्‍लू दौरे के बाद किया यह ट्वीट

    हिमाचल से रखते हैं विशेष लगाव

    मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर व यहां का बेटा बताते हैं। जब भी वह हिमाचल आते हैं तो यहां के खानपान, देव संस्कृति की चर्चा करने से नहीं चूकते हैं। बिलासपुर में भी उन्होंने अपना संबोधन मां श्री नयना देवी व बाबा नाहर सिंह को प्रमाण कर किया था। हिमाचल की देवनीति को जोड़ने वाला बताया था।

    यह भी पढ़ें: PM Himachal Visit: कुल्‍लू दशहरा में पीएम को देखने के लिए मची होड़, ग्रिल टूटने से बच्‍ची घायल, मोदी ने पूछा हाल