Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • kangra
LIVE BLOG

PM Himachal Visit: कुल्‍लू में पीएम को देखने के लिए मची होड़, ग्रिल टूटने से बच्‍ची घायल, मोदी ने पूछा हाल

Narendra Modi In Himachal LIVE, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर में एम्‍स सहित चार परियोजनाओं की सौगात देने के बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा कुल्‍लू में पहुंचे। उन्होंने यहां रथ मैदान में भगवान रघुनाथ की पूजा कर आशीर्वाद लिया और रथ भी खींचा।

By Rajesh Kumar SharmaWed, 05 Oct 2022 10:21 PM (IST)
News Article Hero Image

बिलासपुर/कुल्‍लू, जागरण टीम। Narendra Modi In Himachal LIVE, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। कुल्‍लू दशहरा में देव दर्शन के दौरान मोदी को देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई व इस दौरान ग्रिल टूटने से एक बच्‍ची घायल हो गई। पीएम मोदी ने मंच से ही आगे बढ़कर बच्‍ची का हाल जाना। बच्‍ची की मां उसके साथ ही थी वह ठीक है। इससे पहले पीएम मोदी ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में विजयादशमी पर रणसिंघा फूंककर विजय का शंखनाद किया। पीएम मोदी का सीधा इशारा विधानसभा चुनाव की ओर रहा। मोदी ने जयराम ठाकुर के कार्यों की सराहना की व उन्‍हें बधाई दी। बिलासपुर में एम्‍स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और पिंजौर नालागढ़ फोरलेन की आधारशिला रखी। दोपहर बाद तीन बजे मोदी दशहरा महोत्‍सव में पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की भी संभावना है। देश दुनिया के लिए हिमाचल आरोग्‍य व पर्यटन का हब बनेगा।


यह भी पढ़ें:
AIIMS Bilaspur: स्‍वास्‍थ्‍य दृष्टि से आत्‍मनिर्भर होगा हिमाचल, 30 लाख आबादी को सीधा लाभ, ये सुविधाएं मिलेंगी


यह भी पढ़ें:
PM Modi Himachal Visit: मोदी मैदान में, कांग्रेस 10 जनपथ में उलझी, हिमाचल को इन परियोजनाओं की देंगे सौगात

5 Oct 20225:02:35 PM
अस्थायी शिविर में पहुंचे भगवान रघुनाथ

भगवान रघुनाथ रथ पर सवार होकर अपने अस्थायी शिविर ढालपुर मैदान में पहुंच गए हैं। यहां पर उनकी पूजा-अर्चना होगी। साथ ही चार दिन तक वह यहां विश्राम करेंगे।

5 Oct 20224:24:59 PM
पीएम मोदी देव दर्शन कर लौटे

पीएम मोदी देव दर्शन व भगवान रघुनाथ जी व अन्‍य देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद वापस लौट गए। पीएम मोदी ने लौटने से पहले हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्‍वीकार किया।

5 Oct 20224:08:57 PM
ग्रिल टूटने से बच्‍ची घायल, पीएम मोदी ने जाना हाल

पीएम मोदी की नजदीक से झलक पाने के लिए रथ मैदान में एकत्र भीड़ में होड़ मच गई, इस दौरान ग्र‍िल टूट गई व एक बच्‍ची घायल हो गई। पीएम मोदी ने आगे बढ़कर बच्‍ची का हाल जाना।

कुल्लू दशहरा में PM MODI#PMModi #kulludussehra pic.twitter.com/cjXXauxwBY

— Virender Thakur (@VirenderKthakur) October 5, 2022
5 Oct 20224:02:54 PM
मोदी को देखने के लिए लोगों में मची होड़

पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों में काफी हाेड़ मची है। लोगों की हलचल से ग्रिल भी टूट गए हैं। मोदी पीला कपड़ा कंधे पर रखे हुए हैं

5 Oct 20223:54:20 PM
पीएम मोदी ने खींची रघुनाथ के रथ की रस्सी
blog images

पीएम मोदी ने भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर रस्सी को खींचा। हजारों की संख्या में लोग रस्सी को खींच रहे हैं।

5 Oct 20223:45:04 PM
पीएम ने की भगवान रघुनाथ की पूजा
blog images

कुल्लू के रथ मैदान में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भगवान रघुनाथ की पूजा कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। भगवान रघुनाथ की पूजा के दौरान पीएम को बिल्व पत्र की माला पहनाई गई।

5 Oct 20223:34:32 PM
मोदी के नारों से गूंज उठा रथ मैदान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रथ मैदान में पहुंचते ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरा मैदान मोदी के नारों से गूंज उठा।

#WATCH | PM Narendra Modi greets a huge gathering of people in Kullu, Himachal Pradesh, will shortly attend the International Kullu #Dussehra festival. pic.twitter.com/i5QsyfshKN

— ANI (@ANI) October 5, 2022

5 Oct 20223:32:41 PM
पीएम मोदी को शाल, टोपी व रघुनाथ परिवार की प्रतिमा भेंट की
blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आयोजन समिति की ओर से शाल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम को रघुनाथ परिवार की प्रतिमा भी दी गई। रथ मैदान में चारों ओर से प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं। अटल सदन मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व मंत्री गोविंद ठाकुर शामिल हैं।

5 Oct 20223:15:48 PM
मोदी व भगवान रघुनाथ एक साथ रथ मैदान में पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कुल्‍लू दशहरा में पहुंच गए हैं। भगवान रघुनाथ जी का रथ व पीएम माेदी एक साथ रथ मैदान में पहुंचे। पीएम मोदी यहां भगवान रघुनाथ जी सहित अन्‍य देवी देवताओं का आशीर्वाद लेंगे।

5 Oct 20223:12:58 PM
चुनावी रणभेरी भी बजी

पीएम मोदी के भाषण और कार्यक्रम के दौरान रणसिंघा ही छाया रहा। पीएम मोदी ने विजयादशमी पर रणसिंघा फूंककर चुनावी रणभेरी बजा दी।

यह भी पढ़ें: PM Modi In Himachal: जानिए क्‍या है रणसिंघा, जिसे फूंक कर मोदी ने किया हिमाचल में विजयी का शंखनाद

5 Oct 20222:36:03 PM
चुनावी बेला में जयराम की पीठ थपथपा गए मोदी

पीएम मोदी चुनावी बेला में मुख्यमंत्री जयराम की पीठ थपथपा गए। वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी तव्‍वजो दे गए।

5 Oct 20222:07:59 PM
बिलासपुर से कुल्‍लू दशहरा के लिए निकले पीएम मोदी

पीएम मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में जनसभा के बाद कुल्‍लू दशहरा के लिए निकल गए। अब मोदी कुल्‍लू दशहरा में देवी देवताओं का आशीर्वाद लेंगे।

5 Oct 20221:56:33 PM
रणसिंघा फूंक कर विजय का शंखनाद करने का मौका मिला

पीएम मोदी ने कहा मुझे रणसिंघा फूंक कर विजय का शंखनाद करने का मौका मिला। मोदी का संबोधन पूरी तरह से हिमाचल पर केंद्रित रहा।

5 Oct 20221:51:04 PM
हिमाचल में सड़कों का हो रहा विस्‍तार

हिमाचल की सड़कों को चारों तरफ चौड़ा करने का काम चल रहा है। घुमावदार रास्तों से निजात दिलाने के लिए सुरंगों का निर्माण हो रहा है। डिजिटल क्रांति में भी हिमाचल आगे है। देश में अब मेक इन इंडिया के तहत 5जी सेवा है। ड्रोन नीति के लिए पीएम मोदी ने बधाई दी। अब ड्रोन से दवाई व अन्‍य सामान की सप्‍लाई भी हो रही है।

5 Oct 20221:48:04 PM
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और वैक्‍सीनेशन के लिए जयराम ठाकुर को बधाई

जलजीवन मिशन और उज्ज्वला योजना से दुःख दूर हुए। माता बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। जयराम ठाकुर व उनकी टीम की देशभर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की चर्चा हाे रही है। वन रैंक वन पेंशन से हिमाचल लाभान्वित हो रही हैं। शत प्रतिशत वैक्‍सील लगवाने के लिए जयराम बधाई के पात्र हैं।

5 Oct 20221:44:00 PM
आयुष्‍मान कार्ड न होते तो गरीब को जेब से पैसा खर्च करना पड़ता

देश में आयुष्मान कार्ड से 3 करोड़ लोगों का उपचार हुआ है। कार्ड न होते तो गरीब को जेब से पैसा देना पड़ता। सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ माता बहनों व बेटियों को मिला है। मातृशक्ति में सबसे ज्यादा सहनशीलता है। खर्च के डर से उपचार से कतराती थीं। मेरी माताएं बहनें उपचार से वंचित रहें तो ये बेटा किस काम का। 50 प्रतिशत लाभार्थी मातृशक्ति है।

5 Oct 20221:40:35 PM
हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की संभावना

तीसरा बल्क ड्रग पार्क व चौथा मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल को मिला है। उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार भी मिलेगा। हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की अपार सम्भावना है। देश दुनिया के लिउ हिमाचल आरोग्‍य व पर्यटन का हब बनेगा। हिमाचल के लोगों के दोनाें हाथ में लड्डू है।

5 Oct 20221:38:52 PM
हिमाचल में काम आसान नहीं, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय बधाई का पात्र

पीएम मोदी ने कहा केंद्र का स्वास्थ्य मंत्रालय भी बधाई का पात्र है। हिमाचल में निर्माण कार्य आसान नहीं है। मैदान में एक घंटे में होने वाले काम को यहां एक दिन लगता है। कोरोना के बावजूद आज एम्स तैयार हो गया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल की युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य है। हम टिकाऊ व मजबूत काम करते हैं। हिमाचल वीरों की धरती मैंने यहां की रोटी खाई है।

5 Oct 20221:36:12 PM
राष्‍ट्र रक्षा के साथ जीवन रक्षा भी करेगा हिमाचल

मोदी ने कहा लोगों व बच्चों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। आज एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान डबल इंजन सरकार से संभव हुए हैं। पहले सरकारें शिलान्यास के पत्थर लगाती थी पांच साल बाद ढूंढने पड़ते थे। हिमाचल को कोई नहीं पूछता था। अब हिमाचल का बेटा है न। अब शिलान्यास के साथ उद्घाटन भी हो रहा। काम लटकना भटकना अब गया। हिमाचल राष्ट्र रक्षा के साथ अब जीवन रक्षा भी करेगा।

5 Oct 20221:31:51 PM
पहले पहाड़ी प्रदेश की अनदेखी होती थी

अच्छी सड़क व स्वास्थ्य संस्थान बड़े शहरों में होते थे। पहाड़ी प्रदेशों की अनदेखी होती थी। देश का एक बड़ा हिस्सा व लोग असुविधा में रहे। अब देश नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। हिमाचल एक मेडिकल कॉलेज व यूनिविर्सिटी पर निर्भर था।

5 Oct 20221:29:04 PM
मोदी के कारण नहीं जनता के कारण हुआ विकास

नड्डा, अनुराग व जयराम जोर जोर से बोल रहे हैं हिमाचल में जो हुआ मोदी के कारण हुआ। सच्चाई बताऊं, ये सब मेरे नहीं आप मतलब जनता के कारण हुआ है। आपने अच्छे लोग चुनकर भेजे दूसरे होते तो टांग अड़ाते।

5 Oct 20221:27:57 PM
धूमल के साथ बिलासपुर में पैदल घूमा : मोदी

बिलासपुर में नड्डा और प्रेम कुमार धूमल के साथ कई कार्यक्रम किए। एक समय था जब मैं और धूमल जी एक साथ पैदल घूमते थे। मुझे हिमाचल की सहयात्रा का भागी बनने का अवसर मिला है।

5 Oct 20221:26:45 PM
विजयादशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला, अब तो विजय तय

विजयादशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला है, अब तो विजय तय है। बिलासपुर को शिक्षा व स्वास्थ्य का डबल गिफ्ट मिला है। बहुत सालों बाद कुल्लू दशहरा का हिस्सा बनूंगा।

5 Oct 20221:25:21 PM
बिलासपुर की पहाड़ी बोली में शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने सभी देश वासियों को विजयादशमी की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बिलासपुर की पहाड़ी बोली में शुरू किया संबोधन। पीएम ने कहा तुहां सारयां जो राम-राम, तुहां सारयां जो एम्‍स री बधाई। मोदी ने कहा जिन पंच प्राणों का संकल्प लिया है ये पर्व आगे चलने का अवसर देगा।

5 Oct 20221:21:48 PM
मोदी ने लगाया नयना माता का जयकारा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जय नयना माता का जयकारा लगाकर संबोधन शुरू किया। बिलासपुर वालों आपकी वजह से दर्शन करने का मौका मिला। आपको एम्स की बधाई।

5 Oct 20221:20:32 PM
घोड़े पर सवार होकर रैली में पहुंचा भाजपा कार्यकर्ता
blog images

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में एक कार्यकर्ता घोड़े पर सवार होकर पहुंच गया। भाजपपा कार्यकर्ता तोतु राम गंभर पुल के निकटवर्ती गांव कोहू निवासी हैं। यह अपने घोड़े पर सवार होकर अक्सर सफर करते हैं।

5 Oct 20221:13:19 PM
छात्राओं ने बनाई पीएम की पेंटिंग
blog images

स्‍कूली छात्राओं ने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई थी। दोनों सरकारी स्‍कूल की छात्राएं रैली स्‍थल पर पहुंची थी व मोदी के चित्र को लहराती दिखीं।

5 Oct 20221:09:15 PM
पीएम मोदी ने चार परियोजनाओं की सौगात

जयराम ठाकुर ने कहा पीएम मोदी ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज व एम्स का उदघाटन किया। मेडिकल डिवाइस पार्क व पिंजौर नालागढ़ फोरलेन का नींव पत्थर रखा।

5 Oct 20221:04:15 PM
छोटे प्रदेश काे मोदी ने दिल में दी बड़ी जगह

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा बल्क ड्रग पार्क बड़ी सौगात है। हिमाचल आपकी आशा के अनुरूप आगे बढ़ेगा। हम हिमाचल में अब रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं आपने देश भर में बदल कर दिखाया। आपके आशीर्वाद से फिर सरकार बनेगी। छोटे प्रदेश को दिल में बड़ी जगह दी है। जेपीनड्डा व अनुराग ठाकुर इसके प्रमाण हैं।

5 Oct 20221:01:44 PM
मोदी ने पहाड़ की पीड़ा को समझा

जयराम ठाकुर ने कहा आठ साल में हिमाचल को हरसंभव सहायता मिली। हम ये ऋण नहीं चुका सकते। हमारे लिए कभी एम्स का मतलब दिल्ली हुआ करता था। लोग दिल्ली जाने का हौसला नहीं कर पाते थे। मोदी ने पहाड़ की पीड़ा को समझा। हिमाचल छोटा प्रदेश है लेकिन दिल्ली हमेशा छोटा समझती रही अनदेखी की। छोटे को सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत होती है मोदी ने वो करके दिखाया। पांच साल देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप काम करने का प्रयास किया। 10000 करोड़ की आर्थिक सहायता दी। बल्क ड्रग पार्क बड़ी सौगात है।

5 Oct 202212:55:40 PM
नारों से गूंज उठा पंडाल

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन से पहले पंडाल नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों जयराम जी को जय श्रीराम के नारे लगाए।

बिलासपुर में मोदी जी का स्‍वागत है, नारों से गूंजा लुहणू मैदान#HimachalPradesh #pmmodirally #bilaspur @PMOIndia pic.twitter.com/hmtQ5WCNXj

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 5, 2022

5 Oct 202212:52:24 PM
पहले पीएम के दर्शन नहीं होते थे, अब तुरंत हिमाचल पहुंचते हैं मोदी

जेपी नड्डा ने कहा पहले प्रधानमंत्री के हिमाचल में दर्शन नहीं होते थे, अब उफ होने पर मोदी तुरंत पहुंचते हैं। पहले दिल्ली में हिमाचल से मंत्री नही बनता था आज मंत्री व अध्यक्ष हिमाचल से हैं। हिमाचल को दिए इस सम्बल के लिए वो हमेशा ऋणी रहेंगे।

5 Oct 202212:50:00 PM
कांग्रेस ने हिमाचल से अनके अन्‍याय किए : नड्डा

बिलासपुर में बंदला की पहाड़ी आज ताज बन गई। कभी बंजर बताते थे। आज हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बन गया। नालागढ़ में बनने वाला मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करेगा। नड्डा ने कहा हमें बिना मांगे सब मिला। शांता और धूमल दिल्ली तक अधिकार यात्रा निकालते थे। हाटी समुदाय के साथ 70 साल तक अन्याय किया। कांग्रेस ने हिमाचल से एक नहीं अनेक अन्याय किए।

5 Oct 202212:47:14 PM
कांग्रेस के समय शिलान्‍यास होता था उद्घाटन नहीं

अटल टनल अटकी थी, कांग्रेस झूठे दिलासे देती रही। 2017 में एम्स का शिलान्यास हुआ और पांच साल में उदघाटन हो गया। कांग्रेस के समय शिलान्यास होता था तो उद्घाटन नहीं होता था। हम हिमाचली मन के पक्के रिवाज बदल कर रहेंगे।

5 Oct 202212:45:13 PM
कांग्रेस के समय दिल्‍ली सिर्फ सपने दिखाती थी : नड्डा

आज मैं भावविभोर हो रहा हूं। कांग्रेस के समय में दिल्ली सपने दिखाती थी। सालों गुजर गए, कुछ नहीं मिला। हम देने वाले थे कोई हमें देने नहीं आया। पहली बार मोदी ने दर्द समझा। कोल डैम अटका था, वह भी पूरा हुआ।

5 Oct 202212:42:08 PM
नड्डा बोले, आज ऐतिहासिक दिन

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है। इस ऐतिहासिक पल पर प्रदेश वासियों की तरफ से अभिनंदन करता हूं। मां दुर्गा मोदी को ताकत दें, ताकि इसी तरह गरीबों की सेवा करते रहें।

5 Oct 202212:40:25 PM
पीएम मोदी ने हाथ जोड़ किया लोगों का अभिवादन

अनुराग ठाकुर ने कहा जो काम 60 साल में नहीं हुए वो 8 साल में हुए। इस पर पीएम मोदी ने हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन किया।

5 Oct 202212:38:08 PM
हिमाचल को सपने से ज्‍यादा मिला : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री व स्‍थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा देवभूमि हिमाचल में पधारने पर मोदी जी का स्वागत करता हूं। विजयादशमी के दिन मोदी ने हिमाचल को चुना है। सपने से ज्यादा मिला है। आठ सालों में 1200 करोड़ शौचालय बनाए। रेल फोरलेन सब मोदी की देन है। वन रैंक वन पेंशन मोदी ने दिया। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। दवाई वैक्सीन दुनिया को देने का काम किया। किसानों को कई लाभ दिए। सस्ती खाद व किसान निधि दी। गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। खेल क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया है।

5 Oct 202212:32:12 PM
मंच पर पहुंचे मोदी, रणसिंघा बजाया

पीएम मोदी मंच पर पहुंच गए। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर व जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को रणसिंघा भेंट किया। पीएम मोदी ने रणसिंघा को बजाने का प्रयास किया, इस पर मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

5 Oct 202212:24:28 PM
जेपी नड्डा ने खुद माइक संभाला, लगाए नारे

भाजपा के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नारे लगाने के लिए मंच पर खुद माइक संभाला और आम कार्यकर्ता की तरह नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा।

5 Oct 202212:21:20 PM
ये नेता मंच पर मौजूद

नड्डा, जयराम व अनुराग के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, राज्‍यसभा सदस्‍य इंदु गोस्वामी और डाक्‍टर सिकंदर मंच पर मौजूद हैं। इसके अलावा राज्‍यपाल राजेंद्रनाथ आर्लेकर भी मंच पर मौजूद हैं।

बिलासपुर में पीएम मोदी की रैली में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता#HimachalPradesh #pmmodirally #Bilaspur pic.twitter.com/vGV29YzYuF

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 5, 2022

5 Oct 202212:18:10 PM
मंच पर पहुंचे नड्डा, जयराम व अनुराग

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर मंच पर पहुंच गए। पीएम मोदी कुछ देर में मंच पर पहुंचेंगे। इसके बाद वरिष्‍ठ नेताओं का संबोधन शुरू होगा।

5 Oct 202212:14:13 PM
पीएम ने देखा मेडिकल डिवाइस पार्क का माडल

पीएम मोदी ने लुहणू में मंच के साथ बनाए गए हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज व मेडिकल डिवाइस पार्क के माडल का अवलोकन किया। पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज देश का एकमात्र संस्‍थान है। मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण नालागढ़ में किया जाएगा। मोदी ने इसकी आधारशिला रखी।

5 Oct 202212:11:36 PM
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ स्‍वागत
blog images

पीएम माेदी के जनसभा स्‍थल पर पहुंचने पर वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ स्वागत किया गया। पंडाल में मौजूद लोगों ने खड़े होकर नारे लगाए।

5 Oct 202212:05:09 PM
रैली स्‍थल पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी एम्‍स के उद्घाटन के बाद रैली स्‍थल लुहणू मैदान पहुंच गए हैं। कुछ देर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर व अनुराग ठाकुर का संबोधन होगा।

5 Oct 202212:01:37 PM
नड्डा बोले, विजयादशमी पर बड़ी सौगात

पीएम मोदी की ओर से एम्‍स के उद्घाटन के बाद भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद किया। वियजादशमी पर इस सौगात के लिए नड्डा ने सभी को बधाई दी।

5 Oct 202211:57:05 AM
पीएम मोदी ने किया एम्‍स परिसर का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के एम्‍स के लोकार्पण के बाद परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर बिलासपुर एम्‍स के निदेशक भी साथ मौजूद रहे। उन्‍होंने पीएम मोदी को विभिन्‍न ब्‍लाक के बारे में जानकारी दी।

5 Oct 202211:55:26 AM
पीएम ने दी एम्‍स की सौगात

पीएम मोदी ने बिलासुपर में 1470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एम्‍स का लोकार्पण कर दिया। इस मौके पर भाजपा के राष्‍ट्रीय जेपी नड्डा, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर व राज्‍यपाल राजेंद्रनाथ आर्लेकर सहित अन्‍य मौजूद रहे।

5 Oct 202211:36:39 AM
एम्‍स परिसर में पहुंचे पीएम, आवाजाही की बंद

सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब नौणी से एम्स की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। पीएम मोदी एम्‍स परिसर में पहुंच चुके हैं।

5 Oct 202211:22:06 AM
एक हेलीकाप्‍टर एम्‍स में उतरा
blog images

तीन हेलीकाप्‍टर बिलासपुर पहुंचे, इनमें से एक एम्‍स परिसर में उतरा। दो हेलीकाप्‍टर लुहणू मैदान की तरफ रवाना हो गए।

5 Oct 202211:19:33 AM
बिलासपुर एम्‍स पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हेलीकाप्‍टर एम्‍स परिसर में पहुंच गया है। पीएम मोदी एम्‍स के उद्घाटन के बाद यहां विभिन्‍न ब्‍लाक का निरीक्षण भी करेंगे।

5 Oct 202211:04:57 AM
सुरेश चंदेल रैली स्‍थल पर पहुंचे

बीते कल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीन बार के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी रैली स्‍थल पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को उन्‍होंने जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की थी।

5 Oct 202210:45:41 AM
दो से तीन किलोमीटर पैदल सफर

भाजपा कार्यकर्ता बसों से उतरने के बाद दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर लुहणू मैदान में रैली स्थल तक पहुंचे। शहर में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई है।

5 Oct 202210:15:15 AM
लुहणू मैदान में जुटने लगी भीड़
blog images

पीएम मोदी के साढ़े 11 बजे तक पहुंचने की संभावना है। लुहणू मैदान में रैली स्थल पर भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्‍या में लोग जनसभा स्‍थल की ओर कूच कर रहे हैं।

5 Oct 20229:54:08 AM
मोदी को दी जाएगी श्री नयना देवी की पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बिलासपुर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्रीनयना देवी की पेंटिंग भेंट की जाएगी। यह पेंटिंग कलाकारों ने खास बनाई है। श्री नयना देवी हिमाचल प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में से एक है।

5 Oct 20229:41:32 AM
रैली स्‍थल से ही करेंगे उद्घाटन व शिलान्‍यास

पीएम मोदी रैली स्थल से ही एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। पिंजौर नालागढ़ फोरलेन व मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास भी यहीं से करेंगे। लेकिन पीएम मोदी एम्‍स के एक ब्‍लाक में विजिट करने जा सकते हैं।

5 Oct 20229:19:57 AM
मोदी की उपस्थिति‍ में होगा नड्डा, जयराम व अनुराग का संबोधन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होगा। अन्य नेताओं का संबोधन उससे पहले होगा।

5 Oct 20229:10:32 AM
शहर में लगाई गईं विशेष बसें
blog images

बिलासपुर शहर में लोगों की सुविधा के लिए 10 शट्टल बसें लगाई गई हैं। शहर में अन्‍य वाहनों की नो एंट्री है। इस कारण इन बसों को चलाया गया है। लोग इन बसों के जरिये आवाजाही कर सकेंगे।

5 Oct 20228:53:45 AM
बिलासपुर में सुरक्षा के पुख्‍ता प्रबंध
blog images

पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण बिलासपुर शहर में आज वाहनों की नो एंट्री है। लुहणू मैदान में सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद हैं। 1400 पुलिस के जवान के सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए तैनात किए गए हैं।

5 Oct 20228:31:08 AM
मोबाइल के अलावा कुछ भी ले जाने की नहीं अनुमति

पीएम मोदी की लुहणू मैदान में होने वाली जनसभा में मोबाइल फोन के अलावा कोई दूसरा सामान नहीं ले जा सकेंगे। सभा स्‍थल से बाहर ही बाकी सामान रखवा लिया जाएगा।

5 Oct 20228:12:18 AM
बिलासपुर में मौसम साफ

पीएम मोदी के दौरे के दौरान मौसम इस बार खलल नहीं डालेगा। हिमाचल प्रदेश में पहले आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन बिलासपुर में दोपहर तक मौसम साफ रहेगा।

5 Oct 20228:01:37 AM
लुहणू मैदान से भरेंगे चुनावी हुंकार

एम्स परिसर का विजिट करने के उपरांत करीब 11:40 पर प्रधानमंत्री दोबारा लुहणू मैदान के लिए उड़ान भरेंगे। यहां रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी वर्ष में मोदी का दौरा काफी अहम है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में चुनावी हुंकार भरेंगे।


5 Oct 20227:58:02 AM
करीब सवा 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे मोदी

पीएम मोदी सवा 11 बजे के करीब बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह एम्स परिसर के सी ब्लाक के सामने बने उद्घाटन पत्थर का अनावरण करेंगे। एम्स मैनेजमेंट की ओर से मोदी को सी ब्लाक का विजिट करवाया जाएगा। इस परिसर में एमआरआइ व सीटी स्कैन सुविधा, पीडियोट्रिक वार्ड व ट्रीटमेंट हाल स्थापित है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us