Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दरबार में जय-जयकार, बैजनाथ में तीन बजे ही लगी भक्‍तों की कतारें, देखिए तस्‍वीरें

Mahashivratri 2022 देवभूमि व शिवभूमि हिमाचल प्रदेश आज भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रही है। शिव के दरबार महाशिवरात्रि पर सज गए हैं। बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्‍तों की कतारें लग गईं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 01 Mar 2022 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2022 09:39 AM (IST)
बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ी शिव भक्‍तों की भीड़। जागरण

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Mahashivratri 2022, भगवान शिव के दरबार महाशिवरात्रि पर्व पर सज गए हैं। जिला कांगड़ा के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दस्तक दे दी है। बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर को भोले के भक्तों के लिए सजाया गया है और भक्तों ने सुबह ही मंदिर में पहुंचना शुरू कर दिया। बैजनाथ शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्‍तों की लाइनें लग गईं। वहीं जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध काठगढ़ मंदिर को दुधिया रोशनी के साथ सजाया गया है और यहां पर भगवान शिव अर्धनारेश्वर के रूप में दो विशाल शिलाओं में स्थापित है।

loksabha election banner

धर्मशाला के खनियारा स्थित अघंजर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। जागरण

पंजाब, जम्मू व हिमाचल के लोग यहां पर पूजा अर्चना के लिए हर साल पहुंचते हैं, शिवरात्रि को विशेष आयोजन होता है। सुबह से ही श्रद्धालु लाइनों में लगने शुरू हो गए हैं। वहीं धर्मशाला के निकट खनियारा में प्रसिद्ध ऐतिहासिक अघंजर महादेव का मंदिर है यहां पर शिवरात्रि पर्व के लिए मेला सज गया है। सुबह ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

मंडी के भूतनाथ मंदिर में लगी शिव भक्‍तों की कतारें। जागरण

उधर, त्रिलोकपुर में भी प्राकृतिक शिव मंदिर हैं, यह मंदिर गुफा के रूप में है और मंदिर के भीतर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान शिव के सैकड़ों सांप जटा रूप में लटके हों। इसी तरह से जिलेभर के अन्य शिव मंदिरों में भंडारे व शिव प्रसाद बनाने व दर्शन तथा पूजा पाठ व भजन कीर्तन का क्रम जारी है।

Koo App

भगवान भोलेनाथ की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा विश्वनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, एवं आरोग्य का वरदान दें और भारत के नवनिर्माण में सभी को शक्ति एवं सामर्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। हर हर महादेव!

View attached media content - Piyush Goyal (@piyushgoyal) 1 Mar 2022

Koo App

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। समस्त देशवासियों को शिव आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव आप सभी को आरोग्य, वैभव एवं संपन्नता से परिपूर्ण रखें।

View attached media content - Sambit Patra (@sambitpatra) 1 Mar 2022

Koo App

तस्मै नम: परमकारणकारणाय दिप्तोज्ज्वलज्ज्वलित पिङ्गललोचनाय। नागेन्द्रहारकृतकुण्डलभूषणाय ब्रह्मेन्द्रविष्णुवरदाय नम: शिवाय॥ महाशिवरात्रि की समस्त देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो। हर-हर महादेव!!! #Mahashivratri

View attached media content - Om Birla (@ombirlakota) 1 Mar 2022

Koo App

Om Tryambakam Yajamahe Sugandhim Pushtivardhanam. Urvarukamiv bandhananmrityormukshiyya mamritat. Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Mahashivratri. 🙏🌷🌸🙏

View attached media content - Rohit agarwal (@rohitagarwal85) 1 Mar 2022

Koo App

देवादिदेव महादेव की पवित्र पूजा के महापर्व #महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलनेनाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं मंगल की कामना करते हुए, देशहित में सेवा के लिए खुद को समर्पित रहने की प्रार्थना करता हूँ। हर हर महादेव!

View attached media content - Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) 1 Mar 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.