Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने दिखाए लोगों को झूठे सपने, पीएम मोदी ने समझा पहाड़ का दर्द

    By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 05:08 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय में दिल्ली देवभूमि हिमाचल की जनता को मात्र झूठे सपने दिखाती थी। कांग्रेस सालों तक दिलासे देती रही। सालों गुजर गए। हिमाचल को दिल्ली से कुछ नहीं मिला।

    Hero Image
    जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय में दिल्ली देवभूमि हिमाचल की जनता को मात्र झूठे सपने दिखाती थी।

    बिलासपुर,जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय में दिल्ली देवभूमि हिमाचल की जनता को मात्र झूठे सपने दिखाती थी। कांग्रेस सालों तक दिलासे से देती रही। सालों गुजर गए। हिमाचल को दिल्ली से कुछ नहीं मिला। हम देने वालों में थे,लेकिन हमें देने कोई नहीं आया। कोल डैम,अटल टनल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं सालों तक लटकी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने हाटी सुमदाय के साथ 70 साल तक किया अन्‍याय

    हाटी समुदाय के साथ 70 साल तक अन्याय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का दर्द समझा। कोल डैम सहित अन्य योजना का काम पूरा करवाया। बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान में आभार रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के साथ एक नहीं अनेक अन्याय किए हैं।

    पीएम मोदी हिमाचल की जनता के सुख दुख मेंं बराबर हैं भागीदार

    हिमाचल में पहले प्रधानमंत्री के दर्शन तक नहीं होते थे। अब पीएम मोदी हिमाचल की जनता के सुख दुख मेंं बराबर भागीदार बन रहे हैं। कांग्रेस के समय में पहले शिलान्यास जरूर होता था,लेकिन उदघाटन नहीं। आठ साल में हिमाचल को केंद्र से बिना मांगे सब कुछ मिला। पहले हिमाचल के हक के लिए अधिकार यात्रा निकालनी पड़ती थी। शांता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल दिल्ली के चक्कर काटते रहते थे। दिल्ली में हिमाचल से मंत्री नहीं बनता था। आज कैबिनेट मंत्री के अलावा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं। एम्स बिलासपुर का शिलान्यास 2017 में हुआ था। पांच साल में 1470 करोड़ के परिसर का निर्माण कार्य पूरा कर आज इसे प्रदेश की जनता को समर्पित भी कर दिया।नड्डा ने कहा कि आज वह भावविभोर हैं। बंदला की पहाड़ी को कभी बंजर बताते थे। आज वह ताज बन गई। मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करेगा। मां दुर्गा मोदी को ताकत दें ताकि वह इसी तरह गरीबों की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हिमाचल को दिए राजनीतिक संबल के लिए वह हमेशा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व मोदी के ऋणी रहेंगे।

    ये भी पढ़ें: PM Modi Himachal Visit: बिलासपुर में मोदी ने हर दिल छुआ, कहा- यहां की रोटी खाई है, कर्ज चुकाउंगा, देखें वीडियो

    ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने देश काे गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाल आत्मनिर्भर बनाया: अनुराग ठाकुर