मोदी सरकार ने देश काे गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाल आत्मनिर्भर बनाया: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाल आत्मनिर्भर बनाया है। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है। कांग्रेस जो काम 60 साल मेंं नहीं कर पाईमोदी सरकार ने आठ साल मेंं कर दिखाया है।

बिलासपुर,जागरण संवाददाता। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाल, आत्मनिर्भर बनाया है। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है। कांग्रेस जो काम 60 साल मेंं नहीं कर पाई,मोदी सरकार ने आठ साल मेंं कर दिखाया है। देश आज रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। दुनिया के कई देशों में भारत से हेलीकाप्टर व अन्य हथियार खरीदने की होड़ लगी हुई है।
मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने दुनिया को दवाई व वैक्सीन देने का काम किया है
अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान में आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने दुनिया को दवाई व वैक्सीन देने का काम किया है। खेल क्षेत्र में सराहनीय प्रयास हुए हैं। आज देश के खिलाड़ी हर स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना का वादा पूरा किया। किसानों को सस्ती दर पर खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बिलासपुर जल्द रेल सेवा से जुड़ेगा। फोरलेन का काम भी अंतिम चरण है। विजयदशमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे घर हिमाचल को चुना। एम्स का निर्माण कार्य रिकार्ड समय में पूरा हुआ है। प्रदेश की जनता को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।