Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, केलंग में -5 डिग्री तापमान, 7 जिलों के लिए अलर्ट

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 07:57 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सात जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट है। इसके अलावा आंधी चलेगी और बिजली गिरने की आशंका है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के लिए यह अलर्ट नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Himachal Snowfall: लाहुल और मनाली के पर्यटन स्‍थल बर्फ से ढके, तस्‍वीरों में देखिए जन्‍नत से नजारे

    बादल छाने के बाद रात से बदला मौसम

    रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे, जबकि कुछ स्थानों पर धूप खिली। दोपहर बाद चोटियां पर हिमपात शुरू हो गया। रात से मौसम ने करवट बदल ली। रात को भी कई जगह बूंदाबांदी हुई है।

    केलंग में जमाव बिंदु से पांच डिग्री नीचे लुढ़का तापमान

    प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमपात और वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया और कल्पा में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

    कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला, 7.8, 16.8
    • सुंदरनगर, 4.1, 24.7
    • भुंतर, 3.5, 19.6
    • कल्पा, -0.8, 12.6
    • धर्मशाला, 8.4, 21.2
    • ऊना, 7.0, 27.2
    • नाहन, 12.5, 22.4
    • केलंग, -5.7, 3.6
    • सोलन, 4.2, 24.0

    यह भी पढ़ें: Himachal Tourism: हिमाचल में आया बर्फबारी का मौसम, शिमला के इन पर्यटन स्‍थलों में कर सकेंगे बर्फ में मस्‍ती

    comedy show banner
    comedy show banner