Himachal Weather Update: आठ जिलों में आज बारिश और आंधी की चेतावनी, ऑरेंट अलर्ट जारी
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रात से बादल छाए हुए थे व कई इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। माैसम विशेषज्ञों ने आज प्रदेश के आठ जिलों में बारिश की संभावना जताई है व चेतावनी भी जारी की है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रात से बादल छाए हुए थे व कई इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। माैसम विशेषज्ञों ने आज प्रदेश के आठ जिलों में बारिश की संभावना जताई है व चेतावनी भी जारी की है। तीनदिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे कई स्थानों पर फलों व फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। 13 मई को ऊना और बिलासपुर को छोड़ छह जिलों और सिरमौर में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने, ओलावृष्टि व भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को मौसम के साफ रहने व धूप खिले रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हुई। सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर व चंबा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। शिमला से कम न्यूनतम तापमान सोलन में दर्ज किया गया है। चोटियों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 13.6, 23.0
- सुंदरनगर, 13.9, 32.2
- भुंतर, 12.6, 30.7
- कल्पा, 5.6, 20. 4
- धर्मशाला, 15.2, 25.6
- नाहन, 18.1, 29.5
- केलंग, 5.4, 18.0
- सोलन, 12.5, 29.1
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके
यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus/Covid Cases Update: 35 हजार के ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा जिला में दस हजार