Himachal Election 2022: प्रियंका की रैली में प्रत्याशियों का परिचय करवाना भूलीं प्रतिभा, दो का ही लिया नाम
Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार कांग्रेस ने तेज कर दिया है। छोटी काशी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन प् ...और पढ़ें

मंडी, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार कांग्रेस ने तेज कर दिया है। छोटी काशी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह कांग्रेस उम्मीदवारों का परिचय करवाना ही भूल गईं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केवल चंपा ठाकुर और प्रकाश चौधरी का ही परिचय करवाया। इसमें भी चंपा ठाकुर को उन्होंने मंडी शहर की प्रत्याशी कहा। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जयराम ठाकुर के गृह जिला में बड़ी रैली का आयोजन किया गया था। लेकिन मंच से प्रत्याशियों का नाम न लिए जाने से उनमें भी कहीं टीस रह गई। कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने प्रतिभा सिंह को त्रिशूल देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi Mandi Rally: प्रियंका बोलीं- हिमाचल के लोग खुद्दार, पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्छी
मोरबी हादसे के मृतकों के लिए रखा मौन
रैली स्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात के मोरबी हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को भी याद किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने नहीं किया संबोधित
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही मंच पर आए थे, लेकिन उनको मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिला। बाद में उन्होंने प्रियंका गांधी का आभार जताया।
गारंटियों के भरवाए फार्म
रैली स्थल पड्डल मैदान में कांग्रेस की ओर से दी गई दस गारंटियों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। यहां पर लोगों से इससे संबंधित फार्म भरवाए गए।
यह भी पढ़ें:

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।