विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: भूपेश बघेल बोले, छत्‍तीसगढ़ की तरह हिमाचल में भी पूरा करेंगे हर वादा

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Mon, 31 Oct 2022 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 04:56 PM (IST)

Himachal Election 2022 Bhupesh Baghel हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में कांग्रेस के दिग्‍गज ...और पढ़ें

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडी में रैली को संबोधित करते हुए।
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडी में रैली को संबोधित करते हुए।

मंडी, जागरण टीम। Himachal Election 2022, Bhupesh Baghel, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं ने चुनावी हुंकार भरी। प्रियंका गांधी सहित छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंडी में कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा व भाजपा व जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा।

डबल इंजन बना ट्रबल इंजन

भूपेश बघेल ने कहा इंदिरा गांधी का हिमाचल से क्या नाता बताने की आवश्यकता नहीं है। प्रथम मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र ने हिमाचल को आगे बढ़ाया है। प्रियंका गांधी हिमाचल की बेटी हैं। जयराम सरकार में लोगों की उम्मीदें टूटी हैं। डबल इंजन ट्रबल इंजन बन गया।

10 गारंटी को पूरा करके दिखाएंगे : भूपेश

हिमाचल प्रदेश में मजदूरों व युवाओं का हक छीना गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर दी गई 10 गारंटी को पूरा करके दिखाएंगे। राहुल गांधी नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। हमनें 2018 में छत्तीसगढ़ में हर वादा पूरा किया। किसानों और मजदूरों से किया हर वादा पूरा किया गया तो हिमाचल में क्यों नहीं कर सकते हैं।

बीजेपी मतलब बेचते जाओ पेपर : अलका

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अलका लांबा ने कहा गुजरात से नशीले पदार्थ आ रहे हैं, जिनकी सप्‍लाई देशभर में हो रही है। बीजेपी का मतलब बेचते जाओ पेपर बन चुका है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्‍न भर्तियों के पेपर बेचे गए हैं। रैली में द्रंग से कांग्रेस प्रत्‍यशी कौल सिंह ठाकुर के पक्ष में नारेबाजी हुई।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में गरमाया बेरोजगारी का मुद्दा, देखिए कितना है आंकड़ा और दलों का दावा

Priyanka Gandhi Mandi Rally: प्रियंका बोलीं- हिमाचल के लोग खुद्दार, पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्‍छी