विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में गरमाया बेरोजगारी का मुद्दा, देखिए कितना है आंकड़ा और दलों का दावा

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Mon, 31 Oct 2022 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 10:59 AM (IST)

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बेरोजगारी बड़ा हथियार है। पार्टी इस हथियार से ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा खूब उछल रहा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा खूब उछल रहा है।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बेरोजगारी बड़ा हथियार है। पार्टी इस हथियार से सरकार पर वार कर रही है। बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) भी सरकार पर सवाल उठा रही है। प्रदेश सरकार का दावा है कि बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार क्रांति लाने में सक्षम होंगे। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में 12 लाख बेरोजगार बताकर इसे मुद्दा बना रही है। वहीं, प्रदेश में बेरोजगारों का सरकारी आंकड़ा 8.77 लाख है। भाजपा ने पिछले पांच साल में जितने लोगों को रोजगार दिया है, उसे भी सामने रख रही है।

कांग्रेस दे रही पांच लाख नौकरियों की गारंटी, सरकार का यह दावा

कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी दी है। आप ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर पांच साल के दौरान छह लाख लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया है। प्रदेश सरकार का दावा है कि पिछले पांच साल में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में चार हजार पद भरने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य, पुलिस, लोक निर्माण व जलशक्ति विभाग में घोषित पदों को जोड़ा जाए जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है तो 10 हजार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।

बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा : मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना है मंत्रिमंडल की हर बैठक में सिर्फ नौकरियों की घोषणा हुई। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश के 12 लाख बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर ठगा है। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग से 10 हजार बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं मिला। विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख सरकार ने बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क की केंद्र सरकार से घोषणा करवाई। इन दोनों पार्कों में हजारों नौकरियां मिलने के ख्याली पुलाव पकाए जा रहे हैं।

भाजपा सरकार ने बढ़ाई बेरोजगारी : आप

आम आदमी पार्टी के अध्‍यक्ष सुरजीत ठाकुर का कहना है भाजपा ने सत्ता में आने पर बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। हिमाचल में भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है। आप ने दिल्ली में अब तक 12 लाख और पंजाब में छह महीने के दौरान 37 हजार लोगों को रोजगार दिया है।

50 हजार पद सृजित किए : भाजपा

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने कहा सत्ता में रहते हुए सरकारी क्षेत्र में 50 हजार से अधिक पद सृजित किए हैं। शिक्षा व पुलिस विभाग में भर्तियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भर्तियां हो रही हैं। बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क से हिमाचल औद्योगिक निवेश के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। हिमाचल में दूसरी औद्योगिक क्रांति होगी।

अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक स्थिति

  • जिला,पंजीकरण,रिक्त पद,आवेदक, सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति, निजी क्षेत्र में नियुक्ति,कुल पंजीकरण
  • बिलासपुर,13022,53,1409,1,871,58453
  • चंबा,17579,5953,1385,34,450,64759
  • हमीरपुर,17462,754,6894,146,758,67171
  • कांगड़ा,47113,998,9229,120,463,183613
  • किन्नौर,4062,0,3,0,0,8592
  • कुल्लू,11847,41,1333,152,188,56162
  • लाहुल स्पीति,981,0,0,0,0,5261
  • मंडी,42189,81,5680,650,839,165423
  • शिमला,16354,1220,6639,29,150,79882
  • सिरमौर,14470,1120,1186,284,297,64297
  • सोलन,15613,3913,22796,762,779,55161
  • ऊना,13489,75,3915,511,665,68533
  • दिव्यांगों के लिए रोजगार कार्यालय,1623,174,753,0,163,19601
  • कुल,214181,14382,61622,4664,5658,877307

    (आंकड़े रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के अनुसार हैं।)

यह भी पढ़ें:

Modi Rally In Himachal: शाहपुर का चंबी मैदान फ‍िर बनेगा पीएम मोदी की रैली का गवाह, ये नेता भर चुके हैं हुंकार

Himachal Election 2022: हिमाचल में 413 प्रत्‍याशी मैदान में, जिला कांगड़ा में 91, शिमला में 50, देखिए लिस्‍ट

Himachal Election 2022: हिमाचल में असंतुष्‍ट नेता बढ़ाएंगे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल, 35 का आंकड़ा पाना चुनौती