विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल में असंतुष्‍ट नेता बढ़ाएंगे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल, 35 का आंकड़ा पाना चुनौती

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 30 Oct 2022 09:01 AM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव असंतुष्‍ट नेता भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाएंगे। दोनों दलों के लिए 35 का ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।

शिमला, रोहित नागपाल। Himachal Election 2022: हिमाचल में असंतुष्‍ट नेता बढ़ाएंगे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किल, 35 का आंकड़ा पाना चुनौती हिमाचल विधानसभा चुनाव में अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। शनिवार नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। अपने असंतुष्ट नेताओं को मनाने में कांग्रेस को अधिक सफलता मिली है। भाजपा के 17 असंतुष्ट नेता चुनावी समर में डटे हैं। वहीं, कांग्रेस के छह असंतुष्ट नेता नहीं माने। दोनों ही दलों के लिए बहुमत प्राप्त करने में अपनो की चुनौती का सामना करना होगा। भाजपा ने असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप को उतारा था। भाजपा को कुल्लू से महेश्वर सिंह, धर्मशाला से अनिल चौधरी, बल्ह से संजय व करसोग से युवराज को मनाने में ही सफलता मिली है। भाजपा के दिग्‍गज नेताओं की भी असंतुष्‍ट नेताओं ने एक नहीं सुनी।

कांग्रेस इन्‍हें मनाने में रही कामयाब

कांग्रेस को चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार, बिलासपुर सदर से तिलकराज, झंडूता से बीरूराम किशोर, रामपुर से विशेषवर, नाचन से लाल चंद्र और हेम चंद, इंदौरा से कमल किशोर को मनाने में सफलता मिली। इसके अलावा कांग्रेस देहरा से विजय कुमार, ईशान, राकेश, पांवटा साहिब से शमशेर अली, शाहपुर से कर्ण परमार और चौपाल से सबला राम चौहान को बैठाने का दावा कर रही है। ठियोग में इंदु वर्मा दोनों ही दलों में रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें दोनों ही दलों से असंतुष्ट माना जा रहा है। हालांकि, वर्तमान में वह कांग्रेस में रही हैं।

पूर्व विस अध्‍यक्ष और पूर्व सांसद भी बागी

कांग्रेस के असंतुष्टों में एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और दो पूर्व विधायक हैं। भाजपा के असंतुष्टों में एक पूर्व राज्यसभा सदस्य, चार पूर्व विधायक के साथ दो पूर्व मंत्रियों के बेटे शामिल हैं।

कौन कहां से असंतुष्ट नेता चुनाव मैदान में

कांग्रेस

  • विधानसभा क्षेत्र, नेता
  • पच्छाद, गंगूराम मुसाफिर
  • चौपाल, सुभाष मंगलेट
  • जयसिंहपुर, सुशील कौल
  • सुलह, जगजीवन पाल
  • जसवां परागपुर, मुकेश ठाकुर
  • अर्की, राजेंद्र ठाकुर

भाजपा

  • नालागढ़, केएल ठाकुर
  • आनी, किशोरी लाल
  • सुंदरनगर, अभिषेक
  • मंडी, प्रवीण शर्मा
  • बंजार, हितेश्वर
  • धर्मशाला, विपिन नैहरिया
  • बड़सर, संजीव शर्मा
  • फतेहपुर, कृपाल परमार
  • कांगड़ा,  कुलभाष चौधरी
  • इंदौरा, मनोहर धीमान
  • बिलासपुर सदर, सुभाष शर्मा
  • हमीरपुर सदर, नरेश कुमार दर्जी
  • कुल्लू, राम सिंह
  • किन्नौर, तेजवंत नेगी
  • नाचन, ज्ञान चौहान
  • मनाली, महेंद्र ठाकुर
  • चंबा सदर, इंदिरा कपूर

Modi Rally In Himachal: शाहपुर का चंबी मैदान फ‍िर बनेगा पीएम मोदी की रैली का गवाह, ये नेता भर चुके हैं हुंकार

Himachal Election 2022: हिमाचल में 413 प्रत्‍याशी मैदान में, जिला कांगड़ा में 91, शिमला में 50, देखिए लिस्‍ट