विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल में 413 प्रत्‍याशी मैदान में, जिला कांगड़ा में 91, शिमला में 50, देखिए लिस्‍ट

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 30 Oct 2022 09:36 AM (IST)

Himachal Pradesh Election 2022 Candidate List हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर साफ हो गई है। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर साफ हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर साफ हो गई है।

धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, Candidate List, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की तस्‍वीर साफ हो गई है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में अब 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 95 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। वहीं, जिला शिमला में अब 50 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में रहे हैं।

25 प्रत्‍याशियों ने नाम वापस लिए, ये अड़े

शनिवार को जिले से 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। सुलह में कांग्रेस के जगजीवन पाल, जसवां परागपुर में मुकेश ठाकुर, जयसिंहपुर में सुशील कौल, धर्मशाला में भाजपा के विपिन नैहरिया, फतेहपुर में कृपाल परमार, कांगड़ा में कुलभाष चौधरी, इंदौरा में भाजपा के मनोहर धीमान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

कहां कितने प्रत्याशी

सुलह विधानसभा क्षेत्र में नौ, नगरोटा व पालमपुर में चार-चार, नूरपुर व जवाली में 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला व बैजनाथ में छह-छह, शाहपुर व इंदौरा में सात-सात, फतेहपुर में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये होंगी महिला उम्मीदवार

इस बार जिले में चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इनमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा प्रत्याशी रीता देवी, सुलह से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी व शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी चुनाव लड़ेंगी।

शिमला के विधानसभा क्षेत्रों में कौन किसके सामने

विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू

  • कांग्रेस-मोहन लाल ब्राक्टा
  • भाजपा-शशि बाला
  • अन्य-अश्वनी कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रकाश आंदटा, राजेंद्र सिंह

     

जुब्बल कोटखाई

  • कांग्रेस-रोहित ठाकुर
  • भाजपा-चेतन बरागटा
  • अन्य, श्रीकांत चौहान, विशाल शांकटा, सुमन कदम

कसुम्पटी

  • कांग्रेस-अनिरुद्ध सिंह
  • भाजपा-सुरेश भारदाज
  • अन्य, कुलदीप सिंह तंवर, डा. सुरेश चन्ना, कामेश्वर, राम प्रकाश

रामपुर

  • कांग्रेस-नंद लाल
  • भाजपा -कौल सिंह नेगी
  • अन्य, उदय डोगरा, देश राज, प्रीतम देव

शिमला शहर

  • कांग्रेस-हरीश जनार्था
  • भाजपा-संजय सूद
  • माकपा-टिकेंद्र सिंह पंवर
  • अन्य, चमन राकेश अजटा, राजेश कुमार, कल्याण सिंह, अभिषेक बरोवालिया

ठियोग

  • कांग्रेस-कुलदीप राठौर
  • भाजपा-अजय श्याम
  • माकपा-राकेश सिंघा
  • अन्य, इंदु वर्मा, अतर सिंह, जिया लाल, विजय पाल खाची, अमित मेहता

चौपाल

  • कांग्रेस-रजनीश किमटा
  • भाजपा-बलवीर वर्मा
  • अन्य, डा. सुभाष मंगलेट, उदय सिंगटा, भगत लाल, अशोक कुमार

शिमला ग्रामीण

कांग्रेस-विक्रमादित्य सिंह

भाजपा-रवि मेहता

अन्य, प्रेम ठाकुर, बलविंद्र कुमार, पूर्ण दत्त, प्रवीण कुमार