विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Gandhi Mandi Rally: प्रियंका बोलीं- हिमाचल के लोग खुद्दार, पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्‍छी

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Mon, 31 Oct 2022 01:36 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 31 Oct 2022 03:34 PM (GMT+05:30)

Priyanka Gandhi Mandi Rally Himachal Election हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ...और पढ़ें

मंडी में रैली को संबोधित करती प्रियंका गांधी वाड्रा।
मंडी में रैली को संबोधित करती प्रियंका गांधी वाड्रा।

मंडी, जागरण टीम। Priyanka Gandhi Mandi Rally, Himachal Election, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में पहुंची। प्रियंका गांधी ने ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जातया व मृतकों की आत्‍मा की शांत‍ि के लिए मंच पर ही मौन रख श्रद्धाजंलि दी।

इंदिरा के बाद देश की राजनीति बदल गई

प्रियंका गांधी ने कहा मैंने मंडी पहुंचकर बाबा भूतनाथ के दर्शन किए अच्छा लगा। प्रियंका ने प्रत्याशियों का परिचय करवाया। प्रियंका ने कहा सरदार वल्‍लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई। आज पैसे व मीडियाबाजी का बोलबाला है।

पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्‍छी

हिमाचल प्रदेश का जब गठन हो रहा था तो कई लोगों ने विरोध किया। कई कहते रहे पहाड़ी प्रदेश नहीं चलेगा। इंदिरा गांधी और यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश बनाया। यहां समर्पण की परंपरा है। हिमाचल के लोगों में खुदारी है, परंपरा बनाई है उसे नहीं बदल सकते। जो पांच पांच साल वाली सरकार बदलने की परंपरा बनाई है वो बड़ी अच्छी है। नेताओं को अपनी सच्चाई का पता चलता है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi ने लिया बाबा भूतनाथ का आशीर्वाद, पूजा सामग्री में लाई थी ये 5 चीजें, मोदी भी कर चुके हैं दर्शन

अग्निवीर योजना युवाओं से खिलवाड़

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में 63000 पद खाली हैं, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। सरकार की नीयत नहीं रही। अग्निवीर योजना युवाओं से खिलवाड़ है। हर भर्ती में घोटाला हुआ है।

पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देंगे

कमर तोड़ महंगाई, जीएसटी की मार है। फसल का दाम उद्योगपति तय कर रहे हैं। जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं है। भाजपा को पांच साल और देकर कोई फायदा नहीं है। हिमाचल प्रदेश में ओपीएस (ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम) देंगे। प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देंगे। प्रदेश में मोबाइल क्लीनिक की सुविधा देंगे।

सरकार बदलकर अपन भविष्‍य बदलें

भाजपा ने स्वार्थ की राजनीति की है। लोग हिमाचल में सरकार बदलकर अपना भविष्य बदलें। लोग अपना मन बना वही परंपरा रखें तो सबकी भलाई होगी। भाजपा को परंपरा न तोड़ने दें। यानी रिवाज न बदलने दें।

प्रियंका गांधी को भेंट किया देवरथ

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी को देवरथ भेंट किया। रैली स्‍थल पर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने मंडी के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की व बाबा का आशीर्वाद लिया।

पेपर लीक की जांच कर दोषियों को सजा दिलाएंगे : प्रतिभा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा मंडी से हमारा पुराना नाता है। केंद्र में तानाशाह सरकार है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विफल बनाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन जनता सब देख रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर बेचा गया। पेपर लीक की जांच कर दोषियों को सजा दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने पीएम से कुछ नहीं मांगा।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: छत्‍तीसगढ़ में हर वादा पूरा किया हिमाचल में भी करेंगे, जयराम को जय श्रीराम कहिए : बघेल

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव में गरमाया बेरोजगारी का मुद्दा, देखिए कितना है आंकड़ा और दलों का दावा