Move to Jagran APP

Himachal By Election Result 2021: मंडी संसदीय क्षेत्र सहित चारों सीटें जीती कांग्रेस, जानिए किस तरह चलते रहे रुझान

Himachal By Election Result 2021हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंडी से प्रतिभा सिंह ने विजयी बढ़त पा ली। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 06:12 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 03:24 PM (IST)
Himachal By Election Result 2021: मंडी संसदीय क्षेत्र सहित चारों सीटें जीती कांग्रेस, जानिए किस तरह चलते रहे रुझान
मंडी संसदीय सीट से जीत के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह समर्थकों के साथ।

धर्मशाला/मंडी, जागरण टीम। Himachal By Election Result 2021, हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंडी से प्रतिभा सिंह ने विजयी बढ़त पा ली। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सेवान‍िवृत्‍त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है। जुब्‍बल कोटखाई में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर ने वि‍जयी बढ़त बना ली। वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्‍याशी नीलम तीसरे स्‍थान पर रही हैं। इसके अलावा फतेहपुर में भवानी पठानिया ने विजयी हासिल की है। उन्‍होंने भाजपा के बलदेव ठाकुर को 5789 मतों से हराया। वहीं, अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्‍थी ने भाजपा के रतन पाल सिंह को 3277 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मंडी संसदीय सीट में प्रतिभा सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही थी। लेकिन आखिर के राउंड में प्रतिभा काफी आगे निकल गईं।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। इसके अलावा कुल्‍लू जिला की चारों सीटों पर भी प्रतिभा को लीड मिली। बंजार से 1878, कुल्लू से 3897, मनाली से 1841 व आनी से 7043 मतों की बढ़त मिली। जोगेंद्रनगर में भाजपा ने 6772 मतों की लीड हासिल की, जबकि लाहुल स्‍पीति में कांगेस ने 2147 मतों से बढ़त ली है।

मंडी संसदीय सीट के र‍िजल्‍ट का लाइव अपडेट

  • 1:30 प्रतिभा सिंह 8766 मतों से विजयी घोषि‍त हुईं।
  • 1:10 बजे तक प्रतिभा सिंह को 9153 वोट की बढ़त रही व 356435 मत हासिल किए। वहीं ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने 348828, अंबिका श्याम 3485, मुंशी राम 1181, अनिल 1050, सुभाष मोहन स्नेही 1690 मत पड़े व नोटा 12466 ने चुना।
  • 01 बजे तक प्रतिभा की बढ़त 7898 मत की रही। अब 20000 मतों की गिनती बाकी है।
  • 12:50 बजे के रुझान में प्रतिभा सिंह ने 9068 मतों की बढ़त बना ली।
  • 12:20 बजे तक प्रतिभा ने 8011 मतों की बढ़त बना ली। प्रतिभा जीत की ओर अग्रसर हो गई हैं। अब 51 हजार मत की गिनती के लिए बाकी बचे हैं।
  • 12:10 बजे तक के रुझान में प्रतिभा 7147 मतों से आगे। अब तक प्रतिभा सिंह 332285, ब्रिगेडियर ने 325138 मत प्राप्‍त किए। 6 लाख 76 हजार 215 मतों की गिनती हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Fatehpur: फतेहपुर में बदलेव ठाकुर ने बनाई बढ़त, 24 राउंड में पूरी होगी मतगणना

  • 11:50 बजे मंडी संसदीय सीट में अभी 1.20 लाख मतों की गिनती बाकी है
  • 11:45 बजे तक प्रतिभा सिंह 7311 मतों से आगे हैं।
  • 11:35 बजे जोगेंद्रनगर हलके की मतगणना पूरी हो गई। यहां भाजपा प्रत्‍याशी को 6772 मतों की बढ़त मिली।
  • 11:30 बजे प्रतिभा सिंह 7507 मतों से आगे चल रही हैं।
  • 11:15 बजे के रुझान में प्रतिभा सिंह की लीड 300 वोट कम हुई। अब तक प्रतिभा सिंह को 249974, ब्रिगेडियर को 241513 मत मिले हैं, जबक‍ि 9203 लोगों ने नोटा को चुना है। अब तक कुल 505840 मतों की गिनती हो गई है।
  • 11:05 बजे के रुझान में प्रतिभा सिंह ने 7540 मतों की बढ़त बना ली है।
  • 11 बजे के रुझान के अनुसार प्रतिभा सिंह ने 6006 की बढ़त बना ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के हलके में भाजपा आगे चल रही है। मंडी संसदीय सीट के 448937 मतों की गिनती हो चुकी है। प्रतिभा सिंह को 231380 और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 223840 मत प्राप्‍त हुए हैं।
  • 10:40 बजे तक कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह बढ़त 5455 रही। सराज हलके से भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 10000 की बढ़त मिल रही है। प्रतिभा सिंह को 182479 और ब्रिगेडियर को 177024 मत मिले, जबकि नोटा 7094 ने चुना है। अब तक 370411 मतों की गिनती हो चुकी है।
  • 10:30 बजे के रुझान प्रतिभा सिंह भाजपा प्रत्‍याशी से 5920 मतों से आगे चल रही हैं।
  • 10:20 बजे तक प्रतिभा को 142916 और ब्रिगेडियर को 138711 मत प्राप्‍त हुए। नोटा 5140 ने चुना। प्रतिभा सिंह 5968 मतों से आगे चल रही हैं।
  • 10:10 बजे के रुझान में प्रतिभा ने 3523 से मतों से बढ़त बना ली। प्रतिभा 124831, ब्रिगेडियर 121308 मत प्राप्‍त कए हैं। अब तक 253449 मतों की गिनती हो चुकी है।
  • 10 बजे तक ब्रिगेडियर खुशाल को 103860, प्रतिभा को 105176 मत मिले हैं। प्रतिभा 1906 मत से आगे चल रही हैं। इसके अलावा आजाद प्रत्‍याशी अम्बिका श्याम 1030, मुंशी राम 433, अनिल कुमार 360, सुभाष मोहन स्नेही 484, नोटा 3872 है।
  • 9:50 बजे कांग्रेस की प्रतिभा सिंह 985 मतों से आगे हो गई हैं। प्रतिभा सिंह 99032, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 98047 मत मिले, जबकि नोटा 3666 मतदाताओं ने चुना है। अब तक कुल 202875 मतों की गिनती हुई है।
  • 9:45 बजे ब्रिगेडियर की बढ़त कम हुई। अब 301 मतों से आगे चल रहे हैं। 175731 मतों की गिनती हो चुकी है। ब्रिगेडियर को 85442 व प्रतिभा को 85141 वोट प्राप्‍त हुए हैं। इसके अलावा 3277 मतदाताओं ने नोटा दबाया है।
  • 9:35 बजे भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 3538 की बढ़त मिली है। ब्रिगेडियर को 68538 मत और प्रतिभा को 65000 मत मिले हैं, जबकि 2557 वोटरों ने नोटा दबाया है। अब तक 137465 मतों की गिनती हो चुकी है।
  • 9:25 बजे के रुझान में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 62878 और प्रतिभा सिंह को 58779 मत मिले, जबकि 2390 ने नोटा का बटन दबाया। अब तक कुल 125302 मतों की गिनती हो चुकी है। अब तक रुझान में भाजपा प्रत्‍याशी 4088 मतों से आगे हैं।

आइटीआइ मंडी के मतगणना केंद्र के मुख्‍य द्वार पर जांच के लिए खड़े पुलिस कर्मी।

9 बजकर 10 मिनट के रुझान में प्रतिभा को 1670 की बढ़त मिली। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 41771 और प्रतिभा को 43441 व नोटा 1343 मत पड़े। नौ बजे के रुझान में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 24550 और प्रतिभा को 24384 जबकि 901 ने नोटा दबाया। खुशाल ठाकुर को 166 मतों की बढ़त मिल गई है। आठ बज कर 55 मिनट के रुझान में ब्रिगेडियर खुशल को 16871 और कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा को 17432 मत प्राप्‍त हुए हैं, जबकि 718 ने नोटा दबाया है। प्रतिभा 561 मतों से आगे चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: Arki By Election Result: अर्की में पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस के संजय अवस्‍थी आगे

ताजा रुझानों में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 11453, प्रतिभा सिंह को 13082 मत मिले, जबकि 542 ने नोटा दबाया है। मंडी के सभी नौ हलकों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। प्रतिभा ने खुशाल ठाकुर से 1629 मतों की लीड बना ली। मंडी संसदीय सीट के पहले राउंड में प्रतिभा सिंह आगे रहीं, उन्‍हें 4277 मत मिले, जबकि खुशाल ठाकुर को 4212 मत प्राप्‍त हुए। मंडी संसदीय सीट के जोगेंद्रनगर में भाजपा को 666 मतों की बढ़त मिली। जोगेंद्रनगर में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 1277 और प्रतिभा सिंह को 605 वोट मिले। रामपुर और भरमौर में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह को बढ़त मिली। रामपुर में प्रतिभा को 1622 व खुशाल ठाकुर को महज 424 वोट मिले।

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मंडी संसदीय क्षेत्र सहित कांगड़ा के फतेहपुर, सोलन के अर्की और शिमला जिला के जुब्‍बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था। मंडी, सुंदरनगर, जोगेंद्रनगर, कुल्‍लू, रामपुर, केलंग, भरमौर व रिकांगपिओ में मतगणना शुरू हुई।

सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे एक संसदीय व तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस और भाजपा के लिए अहम माने जा रहे हैैं। ये नतीजे कई नेताओं का भविष्य भी तय करेंगे। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त हैैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक कड़ा मुकाबला मान रहे हैैं। मंडी संसदीय क्षेत्र और अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणनता शुरू हो गई। संभावना है कि 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष पार्टी कार्यालय में सुनेंगे रिजल्‍ट, मुख्‍यमंत्री और प्रतिभा यहां से लेंगे फीड

उपचुनाव के लिए ईवीएम व डाक मतपत्रों की गणना सुबह एक साथ शुरू हुई। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए 11 व तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए के लिए एक-एक पर्यवेक्षक को मतगणना का जिम्मा सौंपा गया है। फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो पर्यवेक्षक को भी लगाया गया है। मतगणना केंद्र में निर्वाचन अधिकारी की टेबल के अतिरिक्त अन्य प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना निरीक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किया।

ये प्रमुख प्रत्याशी

  • मंडी संसदीय क्षेत्र
  • खुशाल ठाकुर (भाजपा)
  • प्रतिभा सिंह कांग्रेस

अर्की विधानसभा क्षेत्र

  • रतनपाल सिंह (भाजपा)
  • संजय अवस्थी (कांग्रेस)

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र

  • नीलम सरैइक (भाजपा)
  • रोहित ठाकुर (कांग्रेस)
  • चेतन बरागटा (निर्दलीय)

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र

  • बलदेव ठाकुर (भाजपा)
  • भवानी पठानिया (कांग्रेस)
  • राजन सुशांत (निर्दलीय)

कोरोना के कारण नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण जारी दिशानिर्देश की अनुपालना में मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। रिटर्निंग आफिसर से निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र लेते समय विजेता प्रत्याशी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में किसकी दीपावली होगी धमाकेदार, फैसले की उल्‍टी गिनती शुरू, तिकोना माना जा रहा है मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.