Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arki By Election Result: अर्की में कांग्रेस के संजय अवस्‍थी ने हासिल की जीत, लगातार ऊपर नीचे होती रही बढ़त

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Nov 2021 02:56 PM (IST)

    Arki By Election Result जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3277 मतों से जीत गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी ने 30493 मत हासिल किए। उन्‍होंने भाजपा के रतन पाल सिंह को हराया।

    Hero Image
    अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3277 मतों से जीत गए हैं।

    सोलन, संवाद सहयोगी। Arki By Election Result, जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3277 मतों से जीत गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी ने 30493 मत हासिल किए। भाजपा के रत्नपाल सिंह ने 27216, निर्दलीय जीतराम को 543 वोट पड़े। इसके अलावा 1622 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस 3277 से आगे रही। संजय अवस्‍थी ने 2012 में 2075 मत से चुनाव हारा था, जबकि 2021 में चुनाव जीत लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले अर्की में 11वाें राउंड में संजय अवस्थी 13992, रत्नपाल 9998, जीतराम को 281 मत प्राप्‍त हुए, जबकि 896 ने नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस प्रत्‍याशी 3994 से आगे चल रहे थे। अर्की में 10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी संजय अवस्थी में 3922 मतों से आगे चल रहे थे। संजय अवस्‍थी को 12785, रत्नपाल को 8863, जीतराम को 248 मत मिले, जबकि 763 ने नोटा को चुना। अर्की में छठे राउंड में संजय अवस्थी 7467, रत्नपाल  4808, जीतराम 165, नोटा को 413 ने चुना। ठछे राउंड तक कांग्रेस 2659 से आगे रहे।

    अर्की में पांचवें राउंड में संजय अवस्थी को 6270, रत्नपाल को 4031, जीतराम को 147 व 313 मतदाताओं ने नोटा को चुना है। कांग्रेस 2239 मतों से आगे चल रही थी। पहले राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी को 1399 वोट मिले थे। भाजपा के रत्न पाल को 534 मत मिले। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे चल रहे थे।

    राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित मतगणना केंद्र में काउंटिंग हो रही थी। मतगणना 26 राउंड में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के लिए छह मतगणना टेबल स्थापित किए गए थे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक तथा एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।

    50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में 30 अक्टूबर को हुए मतदान में 64.97 फीसद मतदान हुआ था। कुल 91884 मतदाताओं में से 59701 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 30437 पुरुषों तथा 29264 महिलाओं ने मत डाला।