उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में सुनेंगे रिजल्ट, मुख्यमंत्री और प्रतिभा यहां से लेंगे फीड
Himahal By Election Result 2021 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह ओक ओवर में मतगणना की जानकारी प्राप्त करेंगे। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री दस बजे के बाद मंडी रवाना होंगे। सरकारी निवास ओक ओवर में मतगणना के समय उनके साथ संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज होंगे।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himahal By Election Result 2021, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह ओक ओवर में मतगणना की जानकारी प्राप्त करेंगे। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री दस बजे के बाद मंडी रवाना होंगे। सरकारी निवास ओक ओवर में मतगणना के समय उनके साथ संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री पूरा दिन सचिवालय में मौजूद रहे। सुबह उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान के साथ उद्योग विभाग के संबंधी विषयों पर चर्चा की। उसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा फाइलें हस्ताक्षरित करवाने के लिए उनके पास रहे। दोपहर से ठीक पहले उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और फतेहपुर विधानसभा सीट पर हुए मतदान को लेकर चर्चा की। सांय पांच बजे तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सचिवालय में थे।
भाजपा व कांग्रेस के अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे
शिमला। प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिमला में ही होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पार्टी कार्यालय चक्कर में होंगे। इसी तरह कुलदीप सिंह राठौर भी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का अभी शिमला में रहने का कार्यक्रम है। इसी तरह से जुब्बल व कोटखाई के प्रत्याशी जुब्बल कालेज, जहां मतगणना है, वहां पर रहेंगे। मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मंडी, फतेहपुर, अर्की से लेकर जुब्बल कोटखाई में निर्वाचन आयोग की पूरी तैयारी है।
भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी कार्यालयों में भी कर रखी है। दोनों ही दलों ने अपने कार्यालयों में नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रखी है। दोनों तरफ से जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रखी है, लेकिन किसे मौका मिलता है, यह तो मंगलवार को ही तय होगा, लेकिन पार्टियों ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रखी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।