Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुंजन ठाकुर ने सिरमौर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

    By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 04:22 PM (IST)

    जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली की नवी कक्षा की छात्रा गुंजन ठाकुर ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की रा ...और पढ़ें

    Hero Image
    गुंजन ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्‍ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

    नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली की नवी कक्षा की छात्रा गुंजन ठाकुर ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही इसका चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ। मंडी जिला के सरकाघाट में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में गुंजन ठाकुर ने 10 जिलो के अलग-अलग प्रतिभागियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुंजन को स्‍कूल स्‍टाफ ने दी बधाई

    इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, पंचायत प्रधान रंजना ठाकुर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, गुंजन के पिता रजनीश ठाकुर तथा समस्त स्टाफ ने गुंजन एवं उसके खेल प्रशिक्षक रामलाल सूर्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय खेलों में भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर विद्यालय का नाम ऊंचा करेगी। इसके अतिरिक्त गंजन जुड्डो तथा एथलेटिक्स में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह भी हर्ष का विषय है कि मात्र 100 विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या वाले दूरदराज के इस छोटे से विद्यालय के 17 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    कबड्डी प्रतियोगिता में सेनधार रहा प्रथम

    एकल अभियान संभाग सिरमौर अंचल श्रीरेणुकाजी के ग्राम स्वराज मंच अभ्युदय यूथ क्लब खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेनधार, दूसरे स्थान पर बिरला बाइला पर रहा। रेस 100 मीटर कविता वंशीका आदिति 200 मीटर हर्षित मयंक यूवराज, दंगल आदर्श राहुल सुमित, लंबी कूद आशिमा स्नेहा प्रिया, ऊँची कूद यूवराज नितिन आर्यन, संस्कृत कार्यक्रम देशभक्ति गीत सुनिधि, भजन प्रियंशी, पहाड़ी नाटी पलक व भाषण में सिमरन ने भाग लिया।

    ये भी पढ़ें: शिलाई में जलशक्ति उपमंडल रोनहाट में रिक्‍त पड़ें हैं अधिकारी व कर्मचारियों के पद

    ये भी पढ़ें: JP Nadda Himachal Visit: मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, बोले- दशहरा के दिन जश्‍न मनाएगा बिलासपुर