Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज शुरू होगी बस सेवा, उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी; इतना होगा किराया

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:44 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में वृंदावन के लिए आज से बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस वाया भोटा घुमारवीं भगेड़ ऋषिकेश किरतपुर रोपड़ चंडीगढ़ अंबाला दिल्ली फरीदाबाद बल्लभगढ़ से होते हुए वृंदावन शाम 8.20 बजे पहुंचेगी। हमीरपुर से वृंदावन तक 853 किलोमीटर सफर का 778 रुपये किराया देना होगा। बस को शुक्रवार को वृंदावन के लिए पहली बार रवाना किया जाएगा।

    Hero Image
    उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। परिवहन मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को हमीरपुर से वृंदावन के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस कक्कड़ से शाम 5:00 बजे चलेगी, जो हमीरपुर पहुंचेगी और इसके बाद 7.40 बजे हमीरपुर से वृंदावन के लिए रवाना होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना देना होगा किराया

    इसके बाद यह बस वाया भोटा, घुमारवीं, भगेड़, ऋषिकेश, किरतपुर, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ से होते हुए वृंदावन शाम 8.20 बजे पहुंचेगी। हमीरपुर से वृंदावन तक 853 किलोमीटर सफर का 778 रुपये किराया देना होगा।

    यह भी पढ़ें: Dual Degree Course: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने शुरू किए डुअल प्रोग्राम, एक साथ कर पाएंगे ये कोर्स

    हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) हमीरपुर के डीडीएम राजकुमार पाठक ने बताया सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं रूट को फाइनल अप्रूवल मिल गई है। इस बस को शुक्रवार को वृंदावन के लिए पहली बार रवाना किया जाएगा।

    उपमुख्‍यमंत्री होंगे मुख्‍य अतिथ‍ि

    75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर बाल स्कूल के मैदान में शुक्रवार को जिलास्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री तिरंगा फहराएंगे। भव्य परेड की सलामी भी लेंगे। इसके बाद शाम को उपमुख्यमंत्री वृंदावन के लिए बस को रवाना करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पूरे भारतवर्ष में बोल रहा BJP का कार्य; सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में हुआ बेहतरीन कार्य- अनुराग ठाकुर

    comedy show banner
    comedy show banner