Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: धर्मशाला में लगा 150 फीट ऊंचा तिरंगा, दुनिया का सबसे विशाल 'फिडलहेड स्कल्पचर' भी हुआ स्थापित

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 01:41 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में मकर संक्रांति पर दुनिया का सबसे ऊंचा फिडलहेड (लुंगडू) स्कल्पचर स्थापित किया गया। मकर संक्रांति पर रविवार को विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। ध्वज के साथ परमवीर चक्र विजेताओं के फोटो भी लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि धर्मशाला में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज हिमाचल में सबसे ऊंचा है।

    Hero Image
    विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थापित फिडलहेड स्कल्पचर है

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में मकर संक्रांति पर दुनिया का सबसे ऊंचा फिडलहेड (लुंगडू) स्कल्पचर स्थापित किया गया। सिंगल ग्रेनाइट का यह सबसे ऊंचा पीस है, जिसकी ऊंचाई आठ फीट है। इसका लोकार्पण विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इसके सत्यापन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लिखा है। जिस जगह पर इसे स्थापित किया है, उसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1250 मीटर है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थापित फिडलहेड स्कल्पचर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय लिखेगा फिडलहेड

    सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे पहले ऐसा स्कल्पचर कनाडा की सेंट जान चर्च और अमेरिका के बोटेनिकल गार्डन में है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सबसे ऊंचा फिडलहेड धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय लिखेगा। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्थानीय लोग फिडलहेड को लुंगडू कहते हैं और इसका प्रयोग सब्जी के लिए करते हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के 75 प्रोजेक्टों में स्मार्ट रोड एक महत्वपूर्ण है। धर्मशाला में इस प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस समय यह परियोजना बन रही थी, उसी समय उन्होंने इस बारे में सपना देखा था। कहा, लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने दाड़ी, धर्मशाला व ढगवार में विधायक ऑफिस खोले हैं।

    150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया गया अनावरण

    मकर संक्रांति पर रविवार को विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। ध्वज के साथ परमवीर चक्र विजेताओं के फोटो भी लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि धर्मशाला में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज हिमाचल में सबसे ऊंचा है। ऊना में 141 फीट, चंबा में 100 फीट, सोलन में 142 फीट व मंडी में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है। कचहरी अड्डा में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यह राष्ट्रीय ध्वज 18 लाख रुपये की लागत से स्थापित हुआ है।

    परमवीर चक्र विजेताओं की लगी शीला

    यहां पर दो लाख रुपये की लागत से चार परमवीर चक्र विजेताओं मेजर सोमनाथ शर्मा, कर्नल धन सिंह थापा, सूबेदार मेजर संजय कुमार व कारगिल हीरो बिक्रम बतरा की सचित्र जानकारी शीला में अंकित की गई है। 

    राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही स्मार्ट सिटी धर्मशाला ने सेल्फी प्वाइंट भी बनाया है। यहां धर्मशाला आने वाले लोग फोटो क्लिक कर रहे हैं। कालेज के विद्यार्थी यहां सेल्फी लेते हैं। रविवार को विधायक सुधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई।

    यह भी पढ़ें- Himachal: सुक्खू सरकार के दूसरे बजट को लेकर विभागों से मांगी प्राथमिकताएं, आपदा से 12 हजार करोड़ के नुकसान पर भी चर्चा

    यह भी पढ़ें- Himachal: युवाओं को अब आसानी से मिल सकेगी नौकरी से जुड़ी हर जानकारी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की EEMIS सुविधा की शुरुआत