Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    HPBOSE Date Sheet 2025: 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं की आ गई डेट, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी जानकारी

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 01:46 PM (IST)

    10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षा चार मार्च से 29 मार्च तक होंगी। परीक्षा सुबह 8.45 मिनट पर शुरू होंगी और 12 बजे तक चलेगी। अंग्रेजी गणित सामाजिक विज्ञान व संस्कृत के प्रश्न पत्र तीन सीरीज में दिए जाएंगे। राज्य मुक्त विद्यालय की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक होंगी।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 4 मार्च से होगी (प्रतीकात्माक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी, धर्मशाला l हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और जमा दो की (नियमित व राज्य मुक्त विद्यालय, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय) वार्षिक परीक्षाओं के लिए फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है।

    10वीं की परीक्षाएं चार से 24 मार्च और जमा दो की चार से 29 मार्च तक सुबह के सत्र 8.45 से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विद्यान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृत विषयों के प्रश्नपत्र तीन सीरीज ए, बी, सी में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन विषयों के प्रश्नपत्र ई सीरिज में केवल विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को ही उपलब्ध

    गणित, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों के प्रश्नपत्र ई सीरीज में केवल विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन विषयों में परीक्षा देने वालों के लिए अनिवार्य है कि वह आवंटित प्रश्नपत्र में दी गई सीरीज को उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर निर्धारित ब्लाक में बड़े अक्षरों में लिखें।

    सुबह 8.45 बजे से शुरू होगी परीक्षा

    परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका सुबह 8.45 बजे आवंटित की जाएगी। 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने तथा उत्तरपुस्तिका के पृष्ठों की गणना के लिए दिए जाएंगे। जिन विषयों के साथ स्टार दर्शाया गया है, के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे। स्टार वाले प्रश्नपत्र विद्यालयों की ओर से स्वयं तैयार कर परीक्षा संचालित करवाई जाएगी। नियमित व राज्य मुक्त विद्यालय की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संचालित करवाई जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- HPBOSE Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया टाइमटेबल, 4 मार्च से शुरू होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

    12वीं की डेटशीट

    4 मार्च, इकोनोमिक्स

    5 मार्च, फिजिक्स

    6 मार्च, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

    7 मार्च, फाइनेंशियल लिटरेसी

    8 मार्च, अंग्रेजी

    10 मार्च, फाइन आर्ट्स

    11 मार्च, समाजशास्त्र

    12 मार्च, 1. हिंदी, 2. उर्दू

    13 मार्च, फिलोसफी

    15 मार्च, गणित

    17. राजनीतिक शास्त्र

    18. 1. अकाउंटेंसी, 2. बायोलाजी

    19 मार्च, साइकोलाजी

    20 मार्च, इतिहास

    21 मार्च, फ्रेंच

    22 मार्च, संस्कृत

    24 मार्च, 1. केमिस्ट्री, 2. बिजनेस स्टडी

    25 मार्च, जियोग्राफी

    26 मार्च, ह्यूमन इकोलाजी एंड फैमिली साइंस

    27 मार्च, 1. म्यूजिक हिंदोस्तानी वोकल, 2. म्यूजिक हिंदोस्तानी इंस्ट्रुमेंटल, 3. म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल प्रसेसन

    28 मार्च, 1. फिजिकल एजुकेशन, 2. योग, 3. कंप्यूटर साइंस, 4. एग्रीकल्चर, 5. आटोमोटिव, 6. हेल्थकेयर, 7. इंफार्मेशन टेक्नोलाजी 8. मीडिया एंड इंटरटेनमेंट 9. रिटेल, 10. फिजिकल एजुकेशन, 11. प्राइवेट सिक्योरिटी, 12. टेलीकाम, 13. टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, बैंकिंग, फाइनांस सर्विसिज एंड इंश्योरेंस, 15. होम फर्निशिंग, 16. ब्यूटी एंड वेलनेस, 17. इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, 18. प्लंबर, 19. फूड प्रोसेसिंग

    29 मार्च, डांस : कत्थक एवं भरत नाट्यम

    10वीं की डेटशीट

    4 मार्च, हिंदी

    5 मार्च, म्यूजिक वोकल

    6 मार्च, फाइनेंशियल लिटरेसी

    7 मार्च. अंग्रेजी

    10 मार्च, गणित

    13 मार्च, साइंस एंड टेक्नोलाजी

    15 मार्च, कंप्यूटर साइंस

    17 मार्च, होम साइंस

    18 मार्च, म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल

    19 मार्च, 1. उर्दू, 2. तमिल, 3. तेलुगू, 4. संस्कृत, 5. पंजाबी

    22 सोशल साइंस

    24 मार्च, 1. आर्ट, 2. इकोनोमिक्स, 3. कामर्स, 4. आटोमोटिव, 5. प्राइवेट सिक्योरिटी, 6. रिटेल, 7. इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, 8. हेल्थकेयर, 9. एग्रीकल्चर, 10. टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, 11. टेलीकाम, 12. फिजिकल एजुकेशन, 13. बैंकिंग, फाइनांस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, 14. मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, 15. प्लंबर, 16. ब्यूटी एंड वेलनेस, 17. इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, 18. अपल्स मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, 19. फूड प्रोसेसिंग।

    यह किया है बदलाव

    12वीं की डेटशीट में कई विषयों की परीक्षा के लिए बदलाव किए गए हैं। 13 मार्च को होने वाली गणित की परीक्षा अब 15 को होगी। 15 मार्च को प्रस्तावित राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा 17 मार्च होगी। 17 मार्च को होने वाली अकाउंटेंसी व बायोलाजी की परीक्षा अब 18 मार्च को होगी। 18 मार्च को होने वाली साइकोलाजी की परीक्षा 19 को होगी। 19 की इतिहास विषय की परीक्षा 20 को होगी। 20 की फ्रेंच विषय की परीक्षा 21, 21 की संस्कृत विषय की परीक्षा 22 मार्च को, 22 मार्च को है। केमिस्ट्री व बिजनेस स्टडी की परीक्षा 24 , 24 की जियोग्राफी की 25 को होगी।

    10वीं कक्षा की डेटशीट में होम साइंस विषय की परीक्षा पहले छह मार्च को प्रस्तावित की थी लेकिन अब 17 मार्च को होगी। 17 मार्च को प्रस्तावित फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा अब छह मार्च को होगी। इसके अलावा सोशल साइंस की परीक्षा पहले 21 मार्च को प्रस्तावित की थी लेकिन अब 22 मार्च को होगी। 22 मार्च को होने वाली 19 विषयों की परीक्षाएं अब 24 मार्च को होंगी।

    यह भी पढ़ें- HP TET Results Out: घोषित हो गया हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक