HPBOSE Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया टाइमटेबल, 4 मार्च से शुरू होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर नियमों की अनदेखी करता है तो फिर उसे एग्जाम देने से वंचित किया जा सकता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए रेग्यूलर और स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च, 2025 तक कंडक्ट कराई जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश सीनियर सेकेंडरी कक्षा के लिए भी बोर्ड परीक्षा 4 मार्च, 2025 से शुरू होगी और 29 मार्च, 2025 तक चलेगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 परीक्षा 2025 सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, आर्टस, ग्राफिक्स, sculpture के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 8:45 से 10 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसके अनुसार, अपनी परीक्षा की तैयारियों को अब अंतिम रूप देख सकते हैं। स्टूडेंटस चाहें तो नीचे दिए गए टाइमेबल को देखकर भी अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
HPBOSE Class 10th Time Table 2025: ये रहा हिमाचल प्रदेश बोर्ड दसवीं कक्षा का पूरा टाइमटेबल
विषय | परीक्षा तिथि
|
4 मार्च, 2025
| हिंदी |
5 मार्च, 2025
| संगीत |
6 मार्च, 2025 होम साइंस
| होम साइंस |
7 मार्च, 2025-
| इंग्लिश |
10 मार्च, 2025
| गणित |
13 मार्च, 2025
| साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
15 मार्च, 2025
| कंप्यूटर साइंस |
17 मार्च, 2025
| फाइनेंशियल लिट्रेसी |
18 मार्च, 2025-
| म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल |
19 मार्च, 2025 | उर्दू, तमिल, पंजाबी, संस्कृत |
21 मार्च, 2025-
| सोशल साइंस |
HPBOSE Class 12 Date sheet 2025: ये रहा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा का टाइमटेबल
4 मार्च, 2025- इकोनॉमिक्स
5 मार्च, 2025- फिजिक्स
6 मार्च, 2025 - पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
7 मार्च, 2025- फाइनेंशियल लिट्रेसी
8 मार्च, 2025- इंग्लिश
10 मार्च, 2025- फाइन आर्ट
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के बीच विभिन्न विषयों की परीक्षाओं के बीच में गैप रखा गया है, जिससे कैंडिडेट्स को तैयारी के लिए बेहतर समय मिल सके। साथ ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे स्कूलों के हेड्स डाउनलोड करके फिर परीक्षार्थियों को सौंप सकेंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। साथ ही स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना होगा। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा समाप्त होने के बाद ही स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर छोड़ने की परमीशन दी जाएगी। इसलिए इस बात का ध्यान छात्र-छात्राएं जरूर रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।