Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुक्खू सरकार के दो साल पूरे, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 6 नई योजनाएं; अगले 3 साल का रोडमैप भी होगा जारी

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 12:41 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया है। कार ...और पढ़ें

    Hero Image
    दो साल पूरे होने का जश्न मना रही है सुक्खू सरकार

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। राज्य सरकार ने आज अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर काम शुरू किया। दो साल का यह कार्यकाल सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, बावजूद इसके सरकार ने विकास में कमी नहीं आने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार आज प्रदेश की जनता के समक्ष व्यवस्था परिवर्तन की उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा रखेगी। सरकार ने इस कार्यक्रम का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर कर रही है। इसके साथ ही अगले तीन सालों में हिमाचल के विकास का रोड़ मैप भी बताया जाएगा।

    मुख्यमंत्री 6 नई योजनाओं को लॉन्च करेगी। इसके साथ सरकार अगले 3 सालों का रोड मैप भी रखेगी। सरकार ये भी बताएगी की हिमाचल 2027 तक आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य कैसे बनेगा।

    11:30 ही भर गया मैदान

    कार्यक्रम के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई थी। 11:30 बजे तक मैदान 90 प्रतिशत तक फुल हो गया था। सरकार ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर सरकार शक्ति प्रदर्शन कर यह संदेश भी देगी कि प्रदेश की जनता का पूरा आशीर्वाद उनके साथ है। आयोजन जनता के आशीर्वाद से ही मिशन लोटस को विफल कर उप चुनाव जीता व प्रदेश सरकार पर आंच तक नहीं आने दी।

    ये 6 योजनाएं होगी लॉन्च

    राज्य सरकार आज 6 योजनाओं को भी लॉन्च करेगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रदेशभर से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेगे।

    • -राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी।
    • -विधवाओं के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना।
    • -हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना।
    • -हिम भोग आटा।
    • -गोबर की खरीद योजना।
    • -प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की की खरीद के लिए संबंधित किसानों को धन हस्तांतरण करना शामिल है। इसके अतिरिक्त पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। पुरानी पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- CM Sukvinder Singh Interview: मंत्रिमंडल में होगा विस्तार, नई साल में होंगे नए बदलाव; CM सुक्खू ने बताया क्या है प्लान?

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। प्रदेश सरकार ने मात्र 15 माह में पांच गारंटियों को पूरा किया है। शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

    इन दो वर्षों में प्रदेश के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं। भविष्य में भी प्रदेश सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें- 'प्रदेश को लूटने का जश्न मना रही कांग्रेस', सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर भाजपा का तीखा हमला