Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar: गड्ढे में जमा पानी में मिला युवक का शव, गले व मुंह पर चोट के निशान, भाभी पर हत्या का केस

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 10:39 AM (IST)

    हरियाणा के यमुनानगर स्थित गांव भमनौली के पास गड्ढे में जमा पानी में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवक की भाभी पर हत्‍या का केस दर्ज हो गया है। सीन आफ क्राइम टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।

    Hero Image
    सोम नदी के पास गड्ढे में इस हालत में मिला कुलदीप का शव।

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर : गांव भमनौली से ललहाडी की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमनदी के पुल के पास गड्ढ़े में जमा पानी में एक युवक का शव मिला है। शव का मुंह की तरफ का आधा हिस्सा पानी में था। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव भमनौली निवासी 27 वर्षीय कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। सीन आफ क्राइम टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार ने हत्या का शक जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar News: क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सीएम ने किया सम्मानित

    आरोप है कि मृतक की भाभी ने उसकी हत्या कराई है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के गले पर निशान भी मिले है। अभी बयानों के आधार पर मृतक की भाभी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है। इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल हो सकता है।

    गांव भमनौली निवासी बंटी सुबह लगभग दस बजे सोमनदी के पुल के पास लगते अपने खेतों में जा रहा था। जब वह पुल के पास पहुंचा तो उसने गड्ढे में जमा पानी में एक शव पड़ा देखा। उसने तुरंत फोन से सरपंच व ग्रामीणों को सूचना दी। इतने में भी पुलिस पहुंच गई। यह शव कुलदीप का था।

    मृतक कुलदीप कुमार के गले, कमर पर निशान मिले हैं। उसके मुंह से खून निकल रहा था। होठ पर सुजन आई हुई थी। मृतक की बहन बेबी व चचेरा भाई अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। अनिल कुमार ने अपनी भाभी पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    जमीन को लेकर हत्या कराए जाने का शक

    मृतक कुलदीप कुमार काफी समय से घर में अकेला रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता पिता की मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले हो चुकी है। बड़ा भाई शादीशुदा था। उसके पास एक बच्चा भी है। छह माह पहले बड़े भाई ने सुसाइड कर लिया था। जबकि उसकी बडी बहन बेबी की शादी हो चुकी है। वह बड़े भाई की मौत से पहले ही अलग रहता था और खेती करता था। बताया जा रहा है कि मृतक के नाम चार एकड़ जमीन थी। जिस पर वह खेती करता था।

    Rewari News: नहर टूटने से जलमग्न हुई फसलें, किसानों में रोष

    कुछ दिन पहले ही उसका रिश्ता भी तय हुआ था। एक ग्रामीण ने बताया कि जिस समय कुलदीप के बड़े भाई की मौत हुई थी। उस समय उसकी विधवा भाभी के साथ पुनर्विवाह की बात चली थी, लेकिन भाभी ने मना कर दिया था। अब कुलदीप का रिश्ता तय होने के बाद भाभी उससे रंजिश रख रही थी। ऐसे में यह हत्या जमीन को लेकर किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।