Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar News: क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सीएम ने किया सम्मानित

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 06:21 PM (IST)

    74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेजली खेल परिसर में सीएम मनोहर लाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा समाज सेवियों सहित 23 लोगों को सम्मानित किया। जिनमें परेड कमांडर दीप्ति गर्ग आइपीएस को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सीएम ने किया सम्मानित

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता  : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेजली खेल परिसर में सीएम मनोहर लाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा समाज सेवियों सहित 23 लोगों को सम्मानित किया। जिनमें परेड कमांडर दीप्ति गर्ग आइपीएस को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषभ पंत की जान बचाने वाले को किया सम्मानित

    सम्‍मानित होने वालों में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को दुर्घटना के दौरान जलती कार से बचाने वाले हरियाणा राज्य परिवहन पानीपत के चालक सुशील कुमार व परिचालक परमजीत सिंह भी शामिल हैं।

    कमांडो पुलिस नेवल की टुकड़ी को मिला प्रथम स्थान 

    समारोह में 21 झांकियों का प्रदर्शन रहा। जिनमें वन विभाग की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय व बागवानी विभाग की झांकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता झांकियों को भी सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम की परेड में 11 टुकड़ियां शामिल हुई। इन टुकडिय़ों में कमांडो पुलिस नेवल की टुकड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान हरियाणा पुलिस मधुबन की पुरुष वर्ग की टुकडी ने प्राप्त किया, तीसरा स्थान जिला पुलिस यमुनानगर की टुकडी ने प्राप्त किया।

    यब भी पढे़ं- Republic Day: हरियाणा की झांकी में दिखा भगवान कृष्ण का 'विराट स्वरूप', महाभारत की थीम ने मोहा सबका मन

    इन्हें भी क्या गया सम्मानित

    मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ये हुए सम्मानित इसके साथ-साथ सम्मान पाने वालों में डा. वागेश गुटेन डिप्टी सिविल सर्जन, स्वर्ण सिंह एआइपीआरओ, युवराज शर्मा प्रोजेक्ट आफिसर जिला परिषद, संजीव कुमार प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर हरियाणा राज्य काउंसिल बाल कल्याण, एसआइ सुशील कुमार, इएसआइ शाम लाल, हैड कांस्टेबल आजाद सिंह, रविंद्र कुमार रीडर डीसी, कैलाशवती सहायक डीडीपीओ आफिस, अनिता गुप्ता सहायक जिला राजस्व अधिकारी, प्रियंका रानी सहायक वासल बाकी नवीस जिला राजस्व अधिकारी, पायल ग्रोवर जूनियर प्रोग्रामर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, मनीष कुमार लिपिक नगराधीश, सुदर्शन राठौर जूनियर प्रोग्रामर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, अश्विनी कुमार पीजीटी केमिस्ट्री जिला शिक्षा अधिकारी, विशाल धीमान कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग जगाधरी, नवाब अली लिपिक जिला उद्यान अधिकारी, आदित्य शर्मा लाइनमैन बिजली निगम, मुकेश कांबोज असिस्टेंट लाइनमैन बिजली विभाग, सुरेश पाल सफाई कर्मचारी पशुपालन विभाग, उमेश प्रताप शर्मा हिंदी प्राध्यापक राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तेजली शामिल है।