विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Nagar: तिलक लगा कर स्कूल आए विद्यार्थी, शिक्षिकाओं ने दी तेजाब डालने की धमकी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 16 Dec 2022 09:23 AM (IST)

डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आने से रोकने पर हंगामा हो गया। मां भारती जन जागृति संगठन ...और पढ़ें

तिलक लगा कर स्कूल आए विद्यार्थी, शिक्षिकाओं ने दी तेजाब डालने की धमकी
तिलक लगा कर स्कूल आए विद्यार्थी, शिक्षिकाओं ने दी तेजाब डालने की धमकी

यमुनानगर, जागरण संवाददाता : डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आने से रोकने पर हंगामा हो गया। मां भारती जन जागृति संगठन के पदाधिकारियों ने स्कूल में पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकालने की धमकी दी। यहां तक कहा कि यदि वह तिलक लगाकर आएंगे तो उनके चेहरे पर एसिड डाल देंगे।

बच्चों को स्कूल में तिलक लगाकर आने से रोका जा रहा है 

काफी देर तक स्कूल में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद में प्रिसिंपल वीके काशिव ने उन्हें आश्वस्त किया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हरियाणा प्रभारी बालकिशन लोधी ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी के सदस्य भारत त्यागी व सुनील त्यागी ने उन्हें स्कूल स्टाफ के खिलाफ शिकायत दी थी। बताया गया था कि उनके बच्चे डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। यहां पर उन्हें तिलक लगाकर आने से रोका जा रहा है। इन विद्यार्थियों ने चोटी रखी हुई थी। जिसे भी कटवाने के लिए कहा गया। विद्यार्थियों का कहना था कि उन्होंने शिक्षिकाओं को बताया था कि वह रोजाना मंदिर जाते हैं। पुजारी उन्हें तिलक लगा देता है। इसके बावजूद शिक्षिकाएं उन्हें तिलक आने से रोकती हैं।

प्राचीन सभ्यता व संस्कारों से नहीं होगा समझौता 

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तिलक लगाना व चोटी रखना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी स्कूल प्रबंधन या शिक्षक विद्यार्थियों को चोटी रखने या तिलक रखने से रोकेगा। उसका विरोध किया जाएगा। बाद में स्कूल प्रिंसिपल आगे से ऐसा न होने का आश्वासन दिया।

कैंप के राजकीय स्कूल में भी हो चुका विवाद

कुछ दिन कैंप के राजकीय स्कूल में भी इस तरह का मामला सामने आया था। जिसमें एक छात्र को तिलक व चोटी रखने से शिक्षक ने रोक दिया था। जिस पर धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों ने स्कूल में विरोध दर्ज कराया था। हंगामा होने के बाद शिक्षकों ने माफी मांगी थी।

विधायक के बेटे की जमीन की देखरेख का जिम्मा न मिलने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर

Chandigarh Politics: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।