विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक के बेटे की जमीन की देखरेख का जिम्मा न मिलने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 15 Dec 2022 07:56 AM (IST)

छछरौली थाना क्षेत्र के गांव गनौली में खेत में कार्य कर रहे सगे भाइयों को बाइक सवार दो लोगों ने ...और पढ़ें

विधायक के बेटे की जमीन की देखरेख का जिम्मा न मिलने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली
विधायक के बेटे की जमीन की देखरेख का जिम्मा न मिलने पर दो सगे भाइयों को मारी गोली

यमुनानगर, जागरण संवाददाता : छछरौली थाना क्षेत्र के गांव गनौली में खेत में कार्य कर रहे सगे भाइयों को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिसमें हाफिजपुर निवासी 40 वर्षीय मुस्तकीम की मौत हो गई, जबकि उसका भाई इकबाल घायल हो गया। आरोप है कि तिहमो निवासी जरनैल सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर गोलियां चलाई हैं। वारदात के समय दोनों भाई मजदूरों के साथ खेत में काम कर रहे थे। वहीं गोलियां चलने की आवाज सुनकर मजदूर भाग निकले, जिसका फायदा उठाकर जरनैल सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो गए। वहीं जरनैल सिंह विधायक का करीबी बताया जा रहा है।

जमीन की देखरेख का जिम्मा चाहता था 

पुलिस के मुताबिक गोली चलाने का आरोपित जरनैल सिंह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है। साथ ही मुस्तकीम भी प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। करीब तीन माह पहले जरनैल सिंह ने मुस्तकीम से शाहाबाद के विधायक रामकरण काला के बेटे कंवरपाल और खींरडवा निवासी साहब सिंह को खेती की जमीन दिलवाने के बारे में बात की। जिस पर उसने गनौली में 22 किल्ले जमीन दिखा दी। जमीन का सौदा तय करा दिया गया। इस जमीन की देखरेख के लिए कंवरपाल व साहब सिंह ने मुस्तकीम को जिम्मेदारी दी। वह ही इस जमीन से फसल की कटाई करा रहा था और पोपलर के पेड़ भी कटवाने थी। जमीन की देखरेख मुस्तकीम द्वारा किए जाने का जरनैल सिंह विरोध कर रहा था। वह चाहता था कि जमीन की देखरेख का जिम्मा उसको मिले, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो चुकी थी। इससे ही रंजिश बनी हुई थी, जिसमें यह वारदात की गई। मृतक मुस्तकीम के पास तीन बच्चे हैं। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उसकी भाभी को मौत का पता लगा तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

खेत में गन्ना लोड करा रहा था, तभी जरनैल ने मारी गोली

घायल इकबाल ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे छोटे भाई मुस्तकीम के साथ खेत में गन्ना लोड करा रहा था। मजदूर लगे थे। तभी एक बाइक पर जरनैल सिंह व उसका साथी सरदार आए। उन्होंने आते ही दो गोली चलाई। एक गोली मुस्तकीम की छाती में लगी, जबकि एक गोली उसे बाजू में लगी। वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। गोली चलती देख वहां से मजदूर भी इधर-उधर हो गए। बाद में पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को कार में डालकर सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां मुस्तकीम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तरनतारन मामले में हरियाणा व दिल्ली से जुड़े हमलावरों के तार, अमृतसर में तलाशी अभियान, करनाल में बढ़ाई सुरक्षा

Chandigarh Politics: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी