विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Politics: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 14 Dec 2022 09:25 AM (IST)

स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता से उत्साहित जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों ...और पढ़ें

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी
लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो : स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता से उत्साहित जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर न बैठें, बल्कि दोगुने जोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। जजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में भिवानी रैली, पंचायत चुनाव और संगठन मजबूती से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं की तैयारी पूरी

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भिवानी रैली को लेकर पूरी मेहनत से तैयारी की थी। उन्होंने घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दिया जिससे प्रदेश के कोने-कोने से लोग रैली में पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली से पार्टी को नई मजबूती मिली है।

बूथ लेवल पर हमारा संगठन सबसे मजबूत हो सके 

पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते कहा कि हमें आज से ही चुनाव तैयारियां शुरू करनी होंगी ताकि बूथ लेवल पर हमारा संगठन सबसे मजबूत हो। इसका फायदा हमें आगामी चुनावों में मिलेगा। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट बिजेंद्र सिंह धनखड़ ने जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धनखड़ को पटका पहनाया।

Chandigarh News: कर्मचारी की विधवा को पेंशन में मिलेगा पाकिस्तान में दी गई सेवा का लाभ

Haryana Politics: चुनावी मोड में सरकार, विधायकों को पांच पेज का फारमेट सौंप संभावित कार्यों की मांगी सूची