Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamunanagar: दो महिलाओं ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने दबोचा

    हरियाणा रोडवेज यमुनानगर (Yamunanagar crime news) के चालक जगबीर पर दो महिलाओं ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस के नाम पर दोनों ने उसके साथ ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश की। पुलिस ने इस आरोप में उन्हें पकड़ा है। इससे पहले इस केस में आरोपित भूखडी निवासी दिनेश कुमार उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    By Avneesh kumar Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Mon, 04 Mar 2024 04:49 PM (IST)
    Hero Image
    Yamunanagar News: दो महिलाओं ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज यमुनानगर के चालक जगबीर उर्फ काला पर दर्ज दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में अशोक विहार निवासी बेबी व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले इस केस में आरोपित भूखडी निवासी दिनेश कुमार उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य आरोपित कर्मवीर पारचा हाई कोर्ट से जमानत पर है। सीआइए टू से जांच अधिकारी एसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित महिलाओं को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    जिला रोहतक के गांव चिड़ी निवासी सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली में प्राइवेट बस चालक है। उसका भाई जगबीर सिंह उर्फ काला हरियाणा रोडवेज यमुनानगर में चालक के पद पर नौकरी करता है। वह टैगोर गार्डन में ही किराये के मकान में रहता है।

    यह भी पढ़ें: Karnal Crime News: डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, फिर बातों-बातों में लाठी-डंडों के साथ चले चाकू; जानें पूरा मामला

    उसके भाई ने जगाधरी निवासी महिला को खाना बनाने के लिए रखा हुआ था। आरोप है कि इस महिला ने अपने साथी कर्मवीर पारचा, दिनेश कांबोज व बेबी के साथ मिलकर उसके भाई के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद से ही उसका भाई परेशान था।

    केस दर्ज होने से परेशान जगबीर सिंह ने आरोपितों से अपने साथी कर्मचारी के माध्यम से बात की। उससे केस में समझौते के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे थे। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग, कंवारी के सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या; 2023 में भी हो चुका था हमला