विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: प्लाईवुड कारोबारी के घर पर 72 घंटे चली आयकर विभाग की रेड, करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज व विदेशी शराब बरामद

Published: Sun, 29 Dec 2024 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:16 PM (IST)

आयकर विभाग ने यमुनानगर में प्लाईवुड कारोबारी सुरेंद्र गर्ग और उनके पार्टनर प्रदीप कुमार के आवास और फैक्ट्री पर 72 ...और पढ़ें

सुरेंद्र गर्ग व उसके पार्टनर के आवास और फैक्ट्री पर आयकर विभाग की छापेमारी।
सुरेंद्र गर्ग व उसके पार्टनर के आवास और फैक्ट्री पर आयकर विभाग की छापेमारी।

HighLights

  1. मोबाइल, लैपटाप व दस्तावेजों को लेकर गई आयकर की टीम।
  2. अवैध शराब के मामले में प्रदीप गर्ग पर केस, दस्तावेज बरामद।
  3. सुरेंद्र गर्ग व उसके पार्टनर के आवास और फैक्ट्री पर छापेमारी।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्लाईवुड कारोबारी मॉडल टाउन निवासी सुरेंद्र गर्ग व उनके पार्टनर प्रदीप कुमार के आवास व फैक्ट्री पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी रविवार सुबह साढ़े पांच बजे खत्म हुई। 72 घंटे तक यह छापेमारी चली।

छापेमारी में प्रदीप कुमार के आवास से 81 बोतल शराब की बरामद हुई। लगभग पांच लाख रुपये कीमत की यह विदेशी शराब है। इस शराब के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका। जिसे इंफोर्समेंट ब्यूरो की टीम ने कब्जे में लिया है।

अवैध शराब रखने के आरोप में प्रदीप कुमार पर केस दर्ज किया है। वहीं, सुरेंद्र गर्ग के आवास से करोड़ों रुपये के लेन देन के दस्तावेजों सहित मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लिए हैं। कुछ नकदी भी आयकर विभाग की टीम को मिली है लेकिन उसकी कोई पुष्टि नहीं हो रही है।

ऐसे आया आयकर विभाग के रडार पर

26 दिसंबर की सुबह लगभग छह बजे आयकर विभाग की टीमों ने सुरेंद्र गर्ग व प्रदीप कुमार के आवास व फैक्ट्री पर रेड की थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र गर्ग व प्रदीप कुमार की इंपैक्ट के नाम से जोडियो में प्लाईवुड फैक्ट्री है। पहले वह भगवती के नाम से कारोबार करते थे।

सुरेंद्र गर्ग का पंचकूला में भी कारोबार है। उसने सुषमा बिल्डर के साथ मिलकर फ्लैट बनाए। जिसके बाद से ही आयकर विभाग के रडार पर आ गए। यह रेड उनके पंचकूला स्थित आवास पर भी हुई है। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठानों पर भी रेड हुई।

बताया जा रहा है कि जिस समय रेड हुई। उस समय सुरेंद्र गर्ग व प्रदीप घर पर नहीं थे। रेड का पता लगते ही वह भूमिगत हो गई। आयकर विभाग की टीम ने उनके आवास व फैक्ट्री से लेन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी लिया है। अलग-अलग बैंक खातों की पासबुक मिली है। जिन्हें आयकर विभाग ने कब्जे में लिया है।

81 बोतल शराब की मिली

इंफोर्समेंट ब्यूरो के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें आबकारी विभाग की ओर से सूचना दी थी। जिस पर वह प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे। जहां से 81 बोतल शराब की मिली है। जिसके बारे में उनके आवास पर मिला नौकर भी कुछ नहीं बता सका। इन बोतलों को कब्जे में लिया है।

मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रदीप पर केस दर्ज किया है। वहीं, प्रदीप व सुरेंद्र गर्ग से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनके नंबर बंद आते रहे।

यह भी पढ़ें- Haryana News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर, बनेंगे 198 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, महिलाओं के लिए खास व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।