Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: झाड़ फूंक के बहाने दोस्त की पत्नी से किया था दुष्कर्म, दोषी को दस साल कठोर कारावास की सजा

    By Popin kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 07:59 PM (IST)

    यमुनानगर में दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी का नाम लखविंद्र शर्मा है और उसकी उम्र 37 साल है। दोषी ने अपनी दोस्ती पत्नी के साथ झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म किया था। इस पूरे मामले में 15 लोगों की गवाई कोर्ट में हुई। पुलिस ने अगस्त 2021 में दोषी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

    Hero Image
    झाड़ फूंक के बहाने दोस्त की पत्नी से किया था दुष्कर्म, दोषी को दस साल कठोर कारावास की सजा

    जगाधरी/यमुनानगर, संवाद सहयोगी। झाड़ फूंक के बहाने दो बच्चों की मां एवं दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करने के दोषी 37 वर्षीय लखविंद्र शर्मा को कोर्ट ने दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पडे़गी। फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की कोर्ट ने सुनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में 15 लोगों की गवाही हुई। सजा सुनने के बाद दोषी लखविंद्र ने रहम की अपील करते हुए कहा कि वह गरीब आदमी है। मां-बाप बुजुर्ग हैं। पत्नी भी बीमार रहती है। दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। कोर्ट ने इस दलील को सिरे से नकार दिया। जठलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात अगस्त 2021 को दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

    लखविंद्र को सपनों के बारे में बताया था

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह दो बच्चों की मां है। रात को सोते समय उसे गलत सपने आते थे। पड़ोस में उसके पति का दोस्त लखविंद्र शर्मा रहता है, जो कि पंडिताई का काम करता है। पति ने ही लखविंद्र को उसके गलत सपने आने के बारे में बताया था। इसके बाद लखविंद्र ने उसके पति को आश्वस्त किया था कि वह झाड़ फूंक के जरिए उसकी पत्नी को ठीक कर देगा।

    सात अगस्त, 2021 की है घटना

    शिकायत के अनुसार, छह अगस्त की शाम को करीब साढे़ सात बजे लखविंद्र उनके घर पर आया था। महिला को देखने के बाद लखविंद्र ने कहा कि तुम पर प्रेत आत्मा का असर है। वह दिन में किसी समय आएगा और उसका इलाज कर देगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। सात अगस्त को करीब साढे़ 11 बजे लखविंद्र उनके घर आया। वह पति के साथ कमरे में बैठी थी। लखविंद्र ने पहले उसके पति पर झाड़ फूंक की। इसके बाद उसे कमरे से बाहर भेज दिया ताकि अकेले में वह महिला का इलाज कर सके।

    पहले भभूति चटाई फिर कर दिया बेहोश

    पति के जाने के बाद लखविंद्र ने पांच-छह बार उसे भभूति चटाई। मात्थे पर भी भभूति लगाई, फिर मंत्र पढ़ने शुरू कर दिए। इस दौरान वह बेसुध हो गई। इसके बाद लखविंद्र ने उसके साथ गलत काम किया। कुछ समय बाद जब उसे होश आया, तो उसे पता चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है। तब तक लखविंद्र वहां से जा चुका था। उसने पूरी घटना के बारे में पति को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, अब दोषी लखविंद्र को सजा सुनाई गई है।