Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: यमुनानगर में पड़ोसी ने दुष्कर्म कर किशोरी को बेड में किया बंद, घुटने लगा था दम; पुलिस ने बचाया

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 06:55 AM (IST)

    शनिवार शाम को किशोरी उसके घर पर गई थी। यहां आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया। रातभर उसे अपने ही घर पर रखा। सुबह उसने किशोरी को बेड में छिपा दिया। स्वजनों को जब कोई पता नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी गई। शक के आधार पर पुलिस आरोपित के घर पर पहुंची। आरोपित ने किशोरी को बेड में बंद कर रखा था।

    Hero Image
    Haryana: यमुनानगर में पड़ोसी ने दुष्कर्म कर किशोरी को बेड में किया बंद, पुलिस ने किया बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर: शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी साढ़े 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को अपने घर में ही बेड में छिपा दिया। जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो स्वजनों ने उसकी तलाश की। कुछ पता न लगने पर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दम घुट रहा था

    पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपित युवक के घर से किशोरी बेड से बरामद हुई। किशोरी ने बताया कि बेड के अंदर उसका दम घुट रहा था। उसने प्रयास किया लेकिन वह बेड के बोर्ड को नहीं उठा सकी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। कालोनी निवासी किशोरी को पड़ोस के ही युवक ने बहला-फुसलाकर अपने घर पर बुला लिया।

    शनिवार शाम को किशोरी उसके घर पर गई थी। यहां आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया। रातभर उसे अपने ही घर पर रखा। सुबह उसने किशोरी को बेड में छिपा दिया। स्वजनों को जब कोई पता नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी गई। शक के आधार पर पुलिस आरोपित के घर पर पहुंची।

    आरोपित ने किशोरी को बेड में बंद कर रखा था। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने बताया कि किशोरी लगभग एक घंटा बेड के अंदर रही। यदि देर हो जाती तो किशोरी की मौत हो सकती थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।