विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा को लेकर जीआरपी ने की स्टेशन व ट्रेनों में सघन चेकिंग

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 23 Jan 2023 10:17 AM (IST)

गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यमुनानगर में जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन में यात्रियों के सामान की ...और पढ़ें

ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच करते जीआरपी कर्मी।
ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच करते जीआरपी कर्मी।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जीआरपी ने गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और रेलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में रेलों में सर्चिंग की गई। यात्रियों के सामानों की जांच की गई। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामानों की भी जांच हुई। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह सर्च आपरेशन 26 जनवरी तक चलेगा।

Kurukshetra: अधिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी करने की आरोपित महिला गिरफ्तार

सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सर्च आपरेशन के दौरान रेलवे के अधीन आने वाली जगहों को भी जांचा गया। रेलवे स्टेशन की पार्किंग, मोटरसाइकिल स्टैंड व आसपास के इलाके में भी चेकिंग की गई।

स्टेशन पर आने वाले व ट्रेनों में यात्रियों को समझाया गया कि किसी भी लावारिस वस्तु को नहीं छूना है। इसके बारे में तुरंत जीआरपी को सूचना दें। किसी अनजान से खाने पीने का सामान न लें। इस दौरान एसआइ बोधराज, एचसी राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, लक्ष्मी देवी भी उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व : डीसी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के प्रबंधों को लेकर डीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए व अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। बरसात होने की स्थिति में यह कार्यक्रम नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम मनोहर लाल ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट परेड की सलामी लेंगे तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार के सदस्यों एवं युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे।

डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। समारोह को भव्य पूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए जिस अधिकारी एवं विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। समारोह में पुलिस विभाग व विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकडिय़ों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Haryana Crime: सांपला में जमानत पर आए झज्जर के युवक की गोली मारकर हत्या, गली में मिला शव

विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों पर आधारित झांकिया भी निकाली जाएंगी। 24 जनवरी को सभी कार्यक्रमों की फुल ड्रैस फाइनल रिहर्सल होगी। उन्होंने समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा आदि के लिए भी निर्देश दिए।

गुरु रविदास जयंती के आयोजन बारे दिए दिशा-निर्देश

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की बैठक के उपरांत उपायुक्त राहुल हुड्डा ने गुरु रविदास जयंती के आयोजन के प्रबंधों के बारे में भी अधिकारियों की बैठक ली। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तीन फरवरी को नई अनाज मंडी जगाधरी के प्रांगण में गुरु रविदास जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्री मुख्यातिथि होंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम जगाधरी अशोक कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहुजा आिद अधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।