विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Crime: सांपला में जमानत पर आए झज्जर के युवक की गोली मारकर हत्या, गली में मिला शव

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 23 Jan 2023 07:50 AM (IST)

रोहतक जिले के सांपला में जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। युवक का शव ...और पढ़ें

सांपला में जमानत पर आए झज्जर के युवक की गोली मारकर हत्या, गली में मिला शव
सांपला में जमानत पर आए झज्जर के युवक की गोली मारकर हत्या, गली में मिला शव

संवाद सहयोगी, सांपला: झज्जर के गिरावड़ गांव के युवक की पाकस्मा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो कई दिनों से अपने दोस्त के पास आया हुआ था। युवक का शव गांव की गली में पड़ा मिला। जिस युवक की हत्या की गई है उस पर झज्जर के दुजाना थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वह फिलहाल जमानत पर था। युवक की हत्या के मामले में उसके पिता ने अज्ञात हत्यारों पर केस दर्ज कराया है। हत्या के बाद से युवक का दोस्त भी घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

झाड़-फूंक के लिए संभल से बुलाए मौलवी और उसके साथी को बनाया बंधक, रोहतक में एक मकान में रखा बंधक

रविवार तड़के कुछ ग्रामीण गली से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि गली में एक युवक का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ है। युवक की छाती पर गोली मारी गई थी। सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झज्जर के गिरावड़ गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। जो ड्राइवर का काम करता था। इसके बाद पुलिस ने उसके स्वजनों को फोन पर जानकारी देकर बुलाया।

पिता तोखराम ने बताया कि मनीष उनके कहने-सुनने से बाहर था, जिसका उठना-बैठना भी आपराधिक किस्म के लोगों के साथ था। कई दिनों से घर से निकला हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि मनीष अपने दोस्त पाकस्मा निवासी दीपक के पास आया हुआ था। हत्याकांड के बाद से ही दीपक का कोई पता नहीं चल रहा। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्याकांड से कहीं ना कहीं दीपक भी जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के हवाले कर दिया है।

एक से अधिक थे हत्यारे, मोबाइल का डाटा भी मिला डिलीट

हत्याकांड का भले ही सुबह पता चला हो, लेकिन शव कई घंटे पुराना लग रहा था। खून भी जम चुका था। सवाल यह है कि रात के समय गांव सुनसान रहता है। ऐसे में साफ है कि किसी मकान के अंदर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, क्योंकि गली में गोली चलती तो आसपास के लोगों को उसकी आवाज जरूर सुनाई देती।

दोस्त के घर से 30 फिट दूरी पर था शव

जिस जगह पर मनीष का शव पड़ा मिला उससे करीब 30 फिट दूरी पर ही उसके दोस्त दीपक का घर है। हैरानी की बात यह है कि हत्याकांड के समय वहां पर अधिकतर ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन ना दीपक और ना ही उसके परिवार का कोई सदस्य वहां था। फिलहाल इस मामले में पुलिस दीपक के भाई और पिता से भी जानकारी जुटा रही है।

Kurukshetra: अधिक ब्याज दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी करने की आरोपित महिला गिरफ्तार

मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक का दोस्त अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। हत्याकांड में अहम जानकारी मिली है। जल्दी ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी सांपला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।