Sonipat News: केएमपी पर रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गिरी बेकाबू बस, सात लोग घायल
Sonipat News बस रेलिंग को तोड़ते हुए 15 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। इससे बस का चालक दो हेल्पर और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सभी को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया।

सोनीपत/ खरखौदा, जागरण संवाददाता। गांव खांडा में सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश से लेकर आए श्रमिकों को ईंट भट्ठे पर छोड़कर वापिस लौट रही एक निजी बस कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा पर बेकाबू हो गई। बस रेलिंग को तोड़ते हुए 15 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। इससे बस का चालक, दो हेल्पर और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलिंग तोड़ती हुई 15 फीट नीचे गिरी बस
शहजानपुर, उत्तर प्रदेश से रविवार की देर रात एक निजी बस में सवार होकर काफी श्रमिक अपने परिवार सदस्यों को साथ लेकर खांडा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे थे। सोमवार सुबह पांच बजे बस चालक वापिस शहजानपुर के लिए चला। इस दौरान उसके साथ उसके दो हेल्पर व चार अन्य लोग भी थे। जैसे ही बस चालक पिपली टोल प्लाजा से आगे बढ़ा तो मोड़ पर वह बस पर संतुलन नहीं रख पाया। इससे बस सड़क के साथ लगती रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे खेतों में करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई।
ये भी पढ़ें- Sonipat: मुरथल टोल प्लाजा पर दबंगों का हंगामा, मैनेजर और पुलिस को पीटा; कारों को हाइवे पर खड़ा कर लगाया जाम
ये भी पढ़ें- Sonipat: पगड़ीधारी कार सवारों ने टोल पर किया हंगामा, मैनेजर व पुलिस को पीटा
बस में सवार सात लोग घायल
ऐसे में बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को बस से बाहर निकाला गया और खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से 24 वर्षीय रामअवतार, 29 वर्षीय अजय पाल, 22 वर्षीय सुदेश, 30 वर्षीय वीरपाल पुत्र लालाराम व 41 वर्षीय वीरपाल पुत्र रामेश्वर, 40 वर्षीय नंदेलाल व एक अज्ञात को पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचने के साथ ही पीजीआइ, रोहतक रवाना हो गई, ताकि घायलों से घटना की जानकारी जुटाई जा सके।
- बस पलटने से घायल हुए लोगों का पीजीआइ, में इलाज चल रहा है। बस मालिक को सूचना दी गई है। उसके आने पर आगामी कार्रवाई जाएगी।सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।