Move to Jagran APP

शर्मनाक: चार बच्चों के पिता ने तीन साल की बच्ची से की दरिंदगी

राेहतक में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। चार बच्चों के पिता ने एक तीन साल की बच्‍ची से दरिंदगी की। इस कारण बच्‍ची की हालत खराब हो गई और उसे पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 03:50 PM (IST)
शर्मनाक: चार बच्चों के पिता ने तीन साल की बच्ची से की दरिंदगी

जेएनएन, रोहतक। हरियाण में महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब छोट बच्चियों भी दरिंदों की हवस का शिकार हो रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रदेश कलंकित हो रहा है। राेहतक की एक कॉलोनी में भी ऐसी ही घटना हुई। कालोनी में रहने वाले चार बच्चों के पिता ने तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की। भीड़ ने अाराेपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्‍ची की हालत बिगड़ने पर बच्ची को पीजीआइ में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, रोहतक शहर की एक कालोनी के एक परिवार के लोग परदादी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। घर में बच्ची की मां और दादी थी। रविवार को शाम के समय बच्ची गली में खेल रही थी। इसी बीच कॉलोनी का ही रहने वाला चार बच्चों का पिता सुरेंद्र वहां पहुंचा। उसकी ससुराल बच्ची के पड़ोस में है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सभ्यता की साक्षी हवेलियां खुद सुनाएंगी अपनी गौरव गाथा

सुरेंद्र ने दुलार करने के बहाने बच्ची को गोद में उठा लिया और गली में ही एक किनारे ले जाकर बच्‍ची से छेड़छाड़ करने लगा। उसने बच्‍ची के संवेदनशील अंग के साथ छेड़छाड़ की। उसकी दरिंदगी से बच्ची चीखने लगी तो सुरेंद्र उसे छोड़कर भागने लगा। बच्‍ची की चीख सुनकर लोग घरों से बाहर आए अौर भाग रहे सुरेंद्र को पकड़ लिया।

इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने घटनाा की सूचना पुलिस को दी और पुलिस के पहुंचने पर आरेापित को उसके हवाले कर दिया। सुरेंद्र द्वारा की गई दरिंदगी के कारण बच्‍ची के संवेदनशील अंग से खून बह रहा था अौर उसे अस्‍पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: पुलिस को झटका, पंचकूला हिंसा के 53 आरोपितों पर नहीं चलेगा देशद्रोह का केस

बच्‍ची को गंभीर हालत में पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडि़त बच्‍ची की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी सब्‍जी मंडी थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित से  पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.