Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंसानियत शर्मसार...रिश्ते तार-तार! 8 साल की बच्ची के साथ ताऊ के लड़के ने ही किया दुष्कर्म, तनाव का माहौल

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 03:24 PM (IST)

    रोहतक में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का दुखद मामला सामने आया है। आरोपी ताऊ का बेटा है जो बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद तनाव का माहौल है।

    Hero Image
    आठ वर्षीय बच्ची को घर ले जाकर ताऊ के ही लड़के ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इस मामले में ताऊ के लड़के ने ही बच्ची को बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर आरोपित ने बच्ची को डराया और धमकाया भी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद आपस में दोनों परिवार के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    वहीं, दुष्कर्म होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर सदर थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी ऋषभ सोढ़ी व डीएसपी गुलाब से पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

    मामले में बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाया जाएगा। साथ ही पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को काबू कर मामले का राजफाश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हैवानियत की हदें पार! 7 साल की बच्ची से जंगल में किया दुष्कर्म, चाऊमिन खिलाने के बहाने मासूम को ले गया था साथ

    फेरी वाले ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

    वहीं यमुनानगर में सात वर्षीय मासूम को फेरी लगाने वाले ने चाऊमीन खिलाने के बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम जब घर लौटी तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इस बारे में बच्ची ने स्वजन को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    प्लाईवुड में काम करती है बच्ची की मां

    यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करती है। 29 जनवरी की शाम को वह फैक्ट्री में काम करने चली गई।

    रात करीब आठ बजे जब वह घर आई तो बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी छह बजे से घर पर नहीं है। इसके बाद महिला व उसके पति ने बेटी की तलाश की, उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे बेटी घर आई तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इसके बाद वह रोने लगी।

    यह भी पढ़ें- युवक का शव 24 घंटे घर में छुपाकर रखा, फिर गाड़ी में लेकर घूमते रहे दोस्त; हिमाचल के जंगल में युवक का शव मिलने का मामला