Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैवानियत की हदें पार! 7 साल की बच्ची से जंगल में किया दुष्कर्म, चाऊमिन खिलाने के बहाने मासूम को ले गया था साथ

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 10:19 AM (IST)

    यमुनानगर में एक 7 साल की मासूम बच्ची को फेरी लगाने वाले ने चाऊमीन खिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे और वह रो रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मासूम की मां एक प्लाईवुड कंपनी में काम करती है।

    Hero Image
    यमुनानगर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सात वर्षीय मासूम को फेरी लगाने वाले ने चाऊमीन खिलाने के बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम जब घर लौटी तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इस बारे में बच्ची ने स्वजन को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लाईवुड फैक्टरी में काम करती है मां

    सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करती है। 29 जनवरी की शाम को वह फैक्ट्री में काम करने चली गई।

    रात करीब आठ बजे जब वह घर आई तो बड़ी बेटी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी छह बजे से घर पर नहीं है। इसके बाद महिला व उसके पति ने बेटी की तलाश की, उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे बेटी घर आई तो उसके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। इसके बाद वह रोने लगी।

    मासूम ने मां को बताई सच्चाई

    महिला ने बेटी को चुप कराया और कपड़े खराब होने की वजह पूछी। तब उसने बताया कि गली में फेरी करने वाला व्यक्ति यह कहकर घर से ले गया कि उसे एक औरत से पैसे लेने हैं और तू उससे पैसे मांग लेना।

    इसके बाद आरोपित उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। पहले चाऊमीन खिलाई और इसके बाद जंगल में ले गया। आरोपित ने जंगल में दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- युवक का शव 24 घंटे घर में छुपाकर रखा, फिर गाड़ी में लेकर घूमते रहे दोस्त; हिमाचल के जंगल में युवक का शव मिलने का मामला

    8 साल की बच्ची से ताऊ के लड़के ने ही किया दुष्कर्म

    वहीं, रोहतक में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इस मामले में ताऊ के लड़के ने ही बच्ची को बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर आरोपित ने बच्ची को डराया और धमकाया भी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

    बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद आपस में दोनों परिवार के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया। वहीं दुष्कर्म होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- हनीप्रीत के साथ राम रहीम ने जाना अनुयायियों का हाल, सुनाया चमत्कारी किस्सा; बताया कैसे बदल गया डेरा प्रमुख का ब्लड ग्रुप