विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewari Crime News : दोगुना मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वालों को रेवाड़ी साइबर पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

Published: Thu, 07 Aug 2025 04:56 PM (IST)

रेवाड़ी साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ...और पढ़ें

दोगुना मुनाफा का लालच देकर ठगी करने दो आरोपित गिरफ्तार
दोगुना मुनाफा का लालच देकर ठगी करने दो आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. निवेश के नाम पर लाखों की ठगी |
  2. दो और आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार |
  3. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा |

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में इंवेस्टमेंट कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी करने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के सरस्वती नगर के रहने वाले तरुण खरे व जिला इंदौर के राज नगर के रहने वाले दर्शन सिंह ठाकुर के रूप में हुई है।

एप्प का एक लिंक आया

पुलिस इस मामले में छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी को गांव बटोड़ी के रहने वाले अजीत कुमार ने बताया था कि गत वर्ष दिसंबर माह में उसके मोबाइल फोन पर लारयल कंपनी के एप्प का एक लिंक आया था।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 45 दिन में 53 लोग जहरीले सांप के शिकार, हर दिन किसी न किसी को सांप ने डसा

अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही

लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्प इंस्टाल हो गया। उसे एक व्हाट्सएप्प ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें एप के जरिए रुपया इंवेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही गई थी। उसने झांसे में आकर गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल छह जनवरी तक आरोपितों के अलग-अलग खातों में सात लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए।

छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया

शिकायत के बाद साइबर थाना में मामला दर्ज कर छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को इस मामले में दो और आरोपित मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के सरस्वती नगर निवासी तरुण खरे व मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के राज नगर निवासी दर्शन सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायिक हिरासत में भेज दिया

आरोपी तरुण खरे के बैंक खाते में ठगी की 72 हजार रुपये रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि आरोपी दर्शन सिंह ठाकुर ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, कम उम्र में अमीर बनने की थी चाहत; पर जेल पहुंच गए BA-B.Com पास छात्र