Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन लाख न देने पर महिला को वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड की स्क्रीन, फिर अश्लील वीडियो बना इंस्टाग्राम पर किया शेयर

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 05:36 PM (IST)

    मोदीनगर में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर उसे एडिट किया और महिला से तीन लाख रुपये की मांग की। बदनामी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    Hero Image
    वीडियो आरोपितों ने एडिट कर अश्लील बनाई। वीडियो काल के दौरान स्क्रीन को रिकाॅर्ड किया गया था।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। आरोपितों को तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। यह वीडियो आरोपितों ने एडिट कर अश्लील बनाई गई थी। वीडियो काॅल के दौरान स्क्रीन को रिकाॅर्ड कर इस पूरे मामले में महिला को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया था। आरोपितों की हरकत से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की भी कोशिश की लेकिन स्वजन ने हौसला दिया और पुलिस की मदद मांगी। अब इस मामले में भोजपुर पुलिस ने दो महिला समेत पांच पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर अंजान लड़की से हुई दोस्ती

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर के एक गांव की गृहिणी के साथ यह कायराना हरकत की गई है। महिला के इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले रिया शर्मा नाम की आईडी से रिक्वेस्ट आई। कुछ समय बाद उनके बीच बातें होने लगी। रिया की आईडी से उनके पास वीडियो काॅल आई। काल उठाई तो युवती ही बात कर रही थी। कुछ ही देर में युवती ने तीन-चार अन्य लोगों को भी वीडियो काॅल में जोड़ लिया। इस पर महिला ने वीडियो काॅल को काट दिया।

    अचानक किया वीडियो कॉल 

    आरोप है कि वीडियो काॅल के दौरान आरोपितों ने स्क्रीन रिकाॅर्ड कर ली थी, जिसे एडिट कर अश्लील वीडियो व फोटो बना दिये। अगले ही दिन महिला के पास रवि फौजी नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि अश्लील वीडियो व फोटो उनके पास हैं। यदि तीन लाख रुपये नहीं दिये तो इन फोटो को प्रसारित कर दिया जाएगा। वह महिला पर मिलने के लिए भी दबाव बनाने लगा।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 45 दिन में 53 लोग जहरीले सांप के शिकार, हर दिन किसी न किसी को सांप ने डसा

    महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास

    महिला ने घबराकर काॅल काट दी। अगले ही दिन आरोपित ने उनके अश्लील फोटो व वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। साथ ही, महिला के स्वजन को भी लिंक भेज दिया। वीडियो व फोटो प्रसारित होने पर बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या की कोशिश भी की।

    पुलिस ने नामजद रिपोर्ट की दर्ज

    स्वजन ने किसी तरह महिला का हौसला बढ़ाया और थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मेरठ के परतापुर की रिया शर्मा उर्फ खुशबू व रविंद्र उर्फ प्रिंस, गाजियाबाद के लालकुआं की सुलेखा, रवि फौजी व हरियाणा के पलवल के कृष्णा चौधरी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में WFH के नाम पर 2.20 लाख रुपये की साइबर ठगी, राजस्थान के दो शातिरों ने मीठी बातों में उलझाया