Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Mausam: हरियाणा में फिर छाया घना कोहरा, इस दिन से होगी तेज बारिश; पढ़ें मौसम का हाल

    Haryana Weather News हरियाणा का मौसम एक बार फिर बदल गया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छा गया। हरियाणा के 13 जिले कोहरे और धुंध की आगोश में थे। मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 फरवरी को हरियाणा में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी।

    By Pardeep sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 01 Feb 2025 08:02 AM (IST)
    Hero Image
    शुक्रवार शाम को बाबरपुर के पास जीटी रोड पर छाई घनी धुंध में रेंगते हुए गुजरते वाहन। (फोटो- राजेंद्र फोर)

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather News एक बार फिर पूरा हरियाणा घने कोहरे की आगोश में आ गया। शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर बादलवाही रही। शाम को अचानक सभी जिलों में घना कोहरा छा गया।

    दृश्यता 10 से 25 मीटर रही। प्रदेश के 13 जिले कोहरे-धुंध से प्रभावित रहे। इनमें हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी-दादरी, पानीपत, अंबाला, जींद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी में घना कोहरा छाया रहा।

    तापमान में गिरावट की संभावना

    मौसम विज्ञानियों ने मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं होगी। साथ ही, वर्षा की बड़ी कमी के साथ जनवरी की विदाई हुई है।

    अब फरवरी के पहले सप्ताह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। पहला शनिवार से सक्रिय हो सकता है, इसमें महज बूंदाबांदी होगी। दूसरा तीन व चार फरवरी से आएगा। इसमें पूरे प्रदेश में तेज वर्षा होगी।

    इन जिलों में 50% से कम वर्षा (एमएम में)

    जिला वर्षा की कमी
    करनाल 88
    कैथल 88
    जींद 74
    पानीपत 65
    पंचकूला 57
    रोहतक 57
    यमुनानगर 55
    सोनीपत 54
    फतेहाबाद 53

    जनवरी में वर्षा कम होने के लिए ये फैक्टर जिम्मेदार

    फैक्टर-1: ला नीना का को-रिलेशन जनवरी में वर्षा को लेकर नहीं बना। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ कम आए, वर्षा भी कम हुई ओर बर्फबारी भी। हरियाणा में सर्दी की वर्षा सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैक्टर-2: पश्चिमी जेट स्ट्रीम ला-नीना के अपर में शिफ्ट हुई है। इससे ये जहां पर भी होती है इसके उत्तर में ज्यादा बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता ज्यादा होती है। इस समय पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल जेट स्ट्रीम के दक्षिण में हैं, जिससे यह स्थिति गर्म मौसम की गर्म स्थितियां बनी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- Kashmir Weather: कश्मीर में बदला मौसम, आज कई जगह हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार; जम्मू में भी छाए बादल

    यह कहते हैं विज्ञानी

    महेश पलावत के मुताबिक ला नीना का रिलेशन अभी तक नहीं बना है। ला नीना वर्ष 2008 व 2022 को छोड़ दिया जाए तो बाकी जितने भी ला नीना वर्ष रहे हैं उनमें ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ कम आए हैं। बर्फबारी भी कम हुई है।

    फतेहाबाद में धुंध के चलते हुआ हादसा

    फतेहाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार को जिले में घनी धुंध छाई रही। धुंध के चलते जिले में सुबह साढ़े 10 बजे तक दृश्यता सिर्फ 30 मीटर ही रही।

    दृश्यता कम होने के चलते नेशनल हाइवे के धांगड़ पुल के नजदीक रोडवेज बस व ट्राले में टक्कर हो गई। धुंध के कारण बस व ट्राले की स्पीड कम थी इसलिए ज्यादा बचत रह गई।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: धुंध के चलते फतेहाबाद में बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर में गिरी गाड़ी; बहे 12 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी