महिला व्यापारी ने लगाया 15.39 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
किशनपुरा स्थित एक फर्म संचालिका ने दिल्ली की फर्म के प्रोपराइटर समेत दो लोगो पर उसके साथ 15.39 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : किशनपुरा स्थित एक फर्म संचालिका ने दिल्ली की फर्म के प्रोपराइटर समेत दो लोगो पर उसके साथ 15.39 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। महिला व्यापारी ने घटना की शिकायत एसपी को दी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियो के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज कर लिया है।
किशनपुरा स्थित अमन टैक्सटाइल संचालिका रजनी ने एसपी को दी शिकायत मे बताया कि अशोक नगर दिल्ली स्थित अराडोर कंपनी के प्रोपराइटर अंकुश कुमार व अरूण कुमार ने उससे 41.29 लाख रूपए के 8280 पीस बाथ मेट की खरीद की थी। आरोपियो ने 25.89 लाख रूपए ही दिए। आरोपियो की ओर उसके 15,39,795 रूपए बकाया है। अब आरोपी उसे बकाया राशि देने से इंकार कर रहे है। कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। जिस पर एसपी राहुल शर्मा ने किशनपुरा चौकी पुलिस को आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।