करनाल में श्मशान में जाकर बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, जानिए क्या थी बड़ी वजह
करनाल में सेक्टर-7 के बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। मृतक जगन्नाथ की उम्र करीब 65 वर्ष है। सुबह बिना किसी को बताए अर्जुन गेट स्थित शमशान घाट पहुंच गया। यहां जगर निगल लिया। उसे अस्पताल लाए तब तक मौत हो चुकी थी।
करनाल, जेएनएन। करनाल शहर में स्थित श्मशान (शिवपुरी) में जाकर एक वृद्ध ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, घटना से शहर में सनसनी फैल गई। वृद्ध द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे, इसको लेकर चर्चा हर व्यक्ति की जुबान पर बनी रही।
बताया जा रहा है कि सेक्टर सात वासी करीब 65 वर्षीय वृद्ध जगन्नाथ वीरवार सुबह अचानक ही अर्जुन गेट स्थित श्मशान घाट में पहुंच गया। यहां उसने रहस्यमयी हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे देख वहां पहले से मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध के परिवार वाले भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने उपरांत स्वजनों को सौंप दिया।
वृद्ध ने जहर निगलकर जान क्यों दी, इसको लेकर उसके परिवार के लोग कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं, जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त वृद्ध ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मृतक के पास से न कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ और न ही स्वजनों ने किसी प्रकार की आशंका जाहिर की है। मृत का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आनंदा योगाश्रम के अध्यक्ष को 1.30 करोड़ दान देने के लिए पानीपत बुलाया, 22.25 लाख ठगे
यह भी पढ़ें: पानीपत में गायब हो रहे बच्चे, कहीं तस्करी तो नहीं हो रही, सीबीआइ करेगी जांच
यह भी पढ़ें: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, लोग चीखते रहे, छह साल की मासूम के ऊपर से गुजर गया स्कूली बस का पहिया